फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Candidates preparing for Lok Sabha elections 2019

हर ओर चुनावी शोर, प्रत्याशी लगा रहे एड़ी-चोटी का जोर, जीत पक्की करने के लिए अपना रहे ये तरीका

Sat, 13 Apr 2019 04:09 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Apr 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Candidates preparing for Lok Sabha elections 2019
फाइल फोटो
चुनाव को सिर्फ 14 दिन बचे होने के साथ ही कानपुर और लोकसभा सीट के प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। शुक्रवार को जहां कानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल ने जनसंपर्क यात्रा शुरू की तो वहीं, भाजपा के प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी ने मुस्लिमों को अपने पक्ष में करने को कई पार्टियों के नेताओं को भाजपा के पाले में किया।
विज्ञापन


अकबरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल के पक्ष में जहां क्षेत्र से जुडे़ ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने बैठक की तो वहीं, भाजपा के देेवेंद्र सिंह भोले के पक्ष में गीतानगर में प्रबुद्धजनों ने बैठक कर उन्हें पूर्ण समर्थन का वादा किया। निर्दलियों ने भी घर-घर प्रचार तेज कर दिया है।
विज्ञापन

नाम वापसी के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने चुनावी दौड़ खूब लगाई। कानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल ने शुक्रवार सुबह 6 बजे नानाराव पार्क पहुंचकर लोगों से समर्थन मांगा। जायसवाल ने गुजैनी में जनसंपर्क किया।

गुड़ मंडी, कलक्टरगंज में लोगों से वोट देने की अपील की। महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सेंगर के गुमटी स्थित आवास पर जायसवाल के समर्थन में बैठक हुई। जायसवाल शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से निकाली पदयात्रा में भी शामिल रहे।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी ने दक्षिण क्षेत्र में चुनाव संचालन को गति देने को किदवई नगर में कार्यालय खोला। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने उनके लिए वोट मांगे। सत्यदेव पचौरी परेड स्थित जयहिंद अखाड़ा भी पहुंचे।

यहां पर उन्होंने सपा के वार्ड अध्यक्ष सचिन गुप्ता और आम आदमी पार्टी के नेता शमीम अंसारी, अब्दुल सत्तार, रानू, तंजीम अदनान सहित काफी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देेवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में प्रबुद्घ जनों की बैठक गीतानगर में हुई। भोले ने प्रबुद्घजनों से चुनाव की अगुवाई करने को कहा। बैठक में दिनेश राय, हेमंत द्विवेदी, धीरू त्रिपाठी, अरविंद राज आदि रहे।

उधर, अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से जुडे़ ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की बैठक बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नरेश चंद्र त्रिपाठी के सर्वोदय नगर स्थित आवास पर हुई। बैठक में शामिल लोगों ने उन्हें पूर्ण समर्थन का वादा किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed