{"_id":"5a19ad0d4f1c1ba7668b6530","slug":"camera-of-interceptor-van-will-know-the-speed-of-vehicles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस शहर में भी आई इंटरसेप्टर वैन, तेज रफ्तार वाहन का चालान काट भेज देगी घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शहर में भी आई इंटरसेप्टर वैन, तेज रफ्तार वाहन का चालान काट भेज देगी घर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Nov 2017 07:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार वाहन चालकों के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि इस महानगर में भी इंटरसेप्टर वैन आ चुकी है। इस वैन की खासियत ये है कि ये वाहन की रफ्तार कैमरे से ही पता कर लेगी। रफ्कार तेज होने पर ये गाड़ी का चालान काटकर उसको वाहन मालिक के घर भेज देगी।
विज्ञापन
इंटरसेप्टर वैन
- फोटो : अमर उजाला
आरटीओ की इंटरसेप्टर वैन में लगा ऑटोमेटिक कैमरा निर्धारित गति से अधिक पर चल रहे वाहनों के फुटेज कैद कर लेगा। इसके बाद चालान घर भेज दिया जाएगा। परिवहन विभाग ने कानपुर जोन के लिए एक इंटरसेप्टर वैन दी है। यह क्रमवार जोन के सभी जिलों में कार्रवाई के लिए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
आरटीओ राकेश सिंह ने बताया कि शहर में सोमवार से अभियान चलाया जाएगा। वैन में लगा आधुनिक कैमरा तेज रफ्तार वाहनों की गति जांच लेता है। हाईवे और जीटी रोड पर भी रफ्तार के मानक तय हैं। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही नशे में गाड़ी चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से उन्हें पकड़ा जाएगा।