{"_id":"5952922a4f1c1b176d8b4733","slug":"called-for-taking-statement-beaten-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान दर्ज कराने के बहाने बुलाया, जालिम ने पीट-पीटकर बना दिया बहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयान दर्ज कराने के बहाने बुलाया, जालिम ने पीट-पीटकर बना दिया बहरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बयान दर्ज करने की बात कहकर दरोगा ने व्यापारी को थाने बुलाया और फिर उसकी पिटाई कर दी। इस चलते वह बहरा हो गया। इस मामले में पीड़ित व्यापारी ने एसओ से शिकायत कर दी। एसओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
इटावा के ऊसराहार में एक दरोगा ने मामले की विवेचना में कबाड़ का कारोबार करने वाले व्यापारी शिवनारायण को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया। जब वह कुछ देर से पहुंचा तो दरोगा जी आग बबूला हो गए।
व्यापारी से बिना पूछताछ किए ही उसकी पिटाई कर दी। व्यापारी शिवनारायण के मुताबिक, उसे जैसे पता चला कि थाने में उसे बुलाया गया है, वह तुरंत वहां पहुंच गया। लेकिन दरोगा ने बिना पूछताछ किए उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि पिटाई से उसकी मुंह से खून निकलने लगा और एक कान से सुनाई देना बंद हो गया। उसने जब थाने बुलाने का कारण दरोगा से पूछा तो उसे भगा दिया गया। इस संबंध में दरोगा बलबीर सिंह का कहना है उन्हें एक मामले में एफआर लगानी थी। इसके लिए कुछ कबाड़ियों के बयान दर्ज करने थे। इसीलिए बुलाया गया था। पिटाई की बात गलत है।
थानाध्यक्ष देव प्रकाश रावत ने कहा उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। थाने पहुंचकर पता करेंगे। यदि व्यापारी को बिना वजह पीटा गया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।