{"_id":"628dd1870106c87ae960073d","slug":"cake-cutter-arrested-with-sword-in-kanpur-did-this-to-show-arrogance","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तलवार से केक काटने वाला गिरफ्तार, रौब और दबंगई दिखाने के लिए किया था ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तलवार से केक काटने वाला गिरफ्तार, रौब और दबंगई दिखाने के लिए किया था ऐसा
Wed, 25 May 2022 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 25 May 2022 12:20 PM IST
सार
फजलगंज में तलवार से जन्मदिन का केक काटते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मामले मे पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो फजलगंज थाना क्षेेत्र का है। इस जन्मदिन की पार्टी में युवक के कई साथी भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में तलवार से केक काट कर रौब गांठने वाले फजलगंज, गड़रियनपुरवा निवासी विकास पाल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर विकास का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें वह दोस्तों संग लोहे की लंबी तलवार से केक काटते दिखा था। पुलिस ने उसे इलाके से तलवार समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो गड़रियन पुरवा का है। यहां तलवार से जन्मदिन का केक काटते सोशल मीडिया पर कुछ युवकों का वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक अपना बर्थडे मनाते दिख रहा है, जिसके साथ उसके कई साथी भी हैं।
विज्ञापन
युवक तलवार से केक काट रहा है और इसके बाद सभी जश्न मनाते हैं। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने युवकों की तलाश की और केक काटने वाले विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, धारदार हथियारों से केक काटकर क्षेत्र में अपना रौब और दबंगई दिखाने के लिए ऐसा किया जा रहा था।
विज्ञापन