फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cake cutter arrested with sword in Kanpur, did this to show arrogance

Kanpur News: तलवार से केक काटने वाला गिरफ्तार, रौब और दबंगई दिखाने के लिए किया था ऐसा

Wed, 25 May 2022 12:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 May 2022 12:20 PM IST
सार

फजलगंज में तलवार से जन्मदिन का केक काटते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मामले मे पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो फजलगंज थाना क्षेेत्र का है।  इस जन्मदिन की पार्टी में युवक के कई साथी भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Cake cutter arrested with sword in Kanpur, did this to show arrogance
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में तलवार से केक काट कर रौब गांठने वाले फजलगंज, गड़रियनपुरवा निवासी विकास पाल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर विकास का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें वह दोस्तों संग लोहे की लंबी तलवार से केक काटते दिखा था। पुलिस ने उसे इलाके से तलवार समेत गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो गड़रियन पुरवा का है। यहां तलवार से जन्मदिन का केक काटते सोशल मीडिया पर कुछ युवकों का वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक अपना बर्थडे मनाते दिख रहा है, जिसके साथ उसके कई साथी भी हैं। 
विज्ञापन

युवक तलवार से केक काट रहा है और इसके बाद सभी जश्न मनाते हैं। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने युवकों की तलाश की और केक काटने वाले विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, धारदार हथियारों से केक काटकर क्षेत्र में अपना रौब और दबंगई दिखाने के लिए ऐसा किया जा रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed