फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cabinet minister Suresh Khanna attacked on Priyanka gandhi

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का प्रियंका पर हमला, कही ये बड़ी बात, बोले सीएए पर भ्रम फैला रहा विपक्ष

Mon, 06 Jan 2020 12:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister Suresh Khanna attacked on Priyanka gandhi
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
कानपुर में भाजपा की तरफ से रविवार को देश भर में शुरू किए नागरिकता संशोधन कानून जागरुकता कार्यक्रम के तहत महानगर में इसकी शुरुआत प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने की। विजय नगर चौराहे पर आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष डर की वजह से लोगों में भ्रम फैला रहा है।
विज्ञापन


विपक्षी पार्टियों को पता है कि यदि इसका सच जनता को पता चलेगा कि विपक्ष का पत्ता पूरी तरह से साफ हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो कोटा राजस्थान पर ध्यान दें। जिनके घर खुद शीशे के होते हैं, वो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं चलाते हैं।
विज्ञापन


दरअसल प्रियंका गांधी ने अमर उजाला वेब पर चली एक खबर को ट्वीट कर यूपी की बीजेपी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि 1950 में नेहरू-लियाकत समझौते के तहत यह तय किया गया था कि पाकिस्तान और भारत अपने अपने देशों में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करेंगे। पाकिस्तान ने कभी भी इस समझौते का पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न अभी भी जारी है। ऐसे हिंदुओं की रक्षा के लिए ही यह कानून बनाया गया है। विपक्षी पार्टियां हिंदुओं की इस स्वतंत्रता को बनाए रखने नहीं देना चाहती हैं। इस मौके पर स्थानीय विधायक सुरेंद्र मैथानी और एमएलसी अरुण पाठक ने भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, डॉ. वीना आर्या, कृष्ण मुरारी शुक्ला, सुरेश अवस्थी, राम लखन रावत, संतोष शुक्ला, जगदीश तिवारी, वीरेश त्रिपाठी, नाजिया सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed