फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cabinet Minister SP Baghel targets mayawati and bsp candidate lok sabha election 2019

भाजपा नेता का दावा, फिर मोदी सरकार बनी तो भारत अमेरिका की तरह चमकेगा

Fri, 26 Apr 2019 09:04 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 26 Apr 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister SP Baghel targets mayawati and bsp candidate lok sabha election 2019
सभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री एसपी बघेल ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती से जो प्रत्याशी 11 करोड़ में टिकट खरीदकर चुनाव लड़ेगा वह विकास क्या कराएगा? वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे सांसद राजवीर सिंह ने फर्रुखाबाद से अपना रिश्ता बताते हुए 50-50 हजार वोटों का नेग मांगा।
विज्ञापन


दोपहर में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल और एटा के सांसद राजवीर व उनके बेटे शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह सभा स्थल पहुंचे। कैबिनेट मंत्री बघेल ने सपा-बसपा गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह लुटेरा गठबंधन है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद गठबंधन टूटना तय है। यदि गठबंधन न टूटा तो वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने मायावती पर 11 करोड़ रुपये में टिकट बेचने का आरोप लगाया। कहा कि जो प्रत्याशी टिकट खरीदकर लाएगा वह विकास क्या कराएगा।
विज्ञापन

फिर मोदी सरकार बनी तो भारत अमेरिका की तरह चमकेगा

इसके साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 60 महीने में देश ने जो तरक्की की है, उसका विदेशों में डंका बज रहा है। इस बार भाजपा की 400 सीटें आना तय हैं। फिर मोदी सरकार बनी तो भारत अमेरिका की तरह चमकेगा। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसे कंडा और लकड़ी की जानकारी नहीं, उसे जनता के दर्द का एहसास क्या होगा। हालांकि उन्होंने गठबंधन को दरकिनार कर भाजपा की टक्कर कांग्रेस से बताई। 

एटा के सांसद राजवीर ने फर्रुखाबाद से अपना गहरा रिश्ता बताते हुए कहा कि यहां से उनके घर को रोटी मिलती है। फर्रुखाबाद के लोग उनके रिश्तेदार हैं। वह तीनों लोग अपने रिश्तेदारों से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के लिए 50-50 हजार वोटों का नेग मांगने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed