फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cabinet Minister Satyadev Pachauri said MSME Department will develop industrial area itself

एमएसएमई समिट में पचौरी बोले- सरकार ने 250 करोड़ रुपये दिए, प्रदेश में उद्योगों के लिए माहौल बना है

Mon, 19 Nov 2018 11:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Satyadev Pachauri said MSME Department will develop industrial area itself
कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी
कानपुर: कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) पर निर्भर नहीं रहेंगे। एमएसएमई विभाग अपने बलबूते प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र व पार्क  विकसित करेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने विभाग को 250 करोड़ रुपये दे दिए हैं। जितने धन की जरूरत और होगी, वह भी मिलेगा। कैबिनेट मंत्री सोमवार को बेनाझाबर स्थित होटल रेजेन्टा में कंफेडरेशन ऑफ  इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) और उद्योग विभाग के सौजन्य से आयोजित एमएसएमई समिट-2018 को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


एमएसएमई विभाग के मंत्री पचौरी ने कहा कि आज प्रदेश में उद्योगों के लिए माहौल बना है। बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, प्रक्रिया का सरलीकरण कर प्रदेश में एक जिला-एक उत्पाद योजना से परंपरागत उद्योगों को विकसित किया जा रहा है। साथ ही एमएसएमई सेक्टर के जरिए छोटे उद्योगों को संरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन, जापान और कोरिया जैसे देश एमएसएमई के जरिए ही विकसित हुए हैं। अमेरिका ने शुल्क में भारत को छूट दी है, इसका लाभ भी निर्यातक उद्यमी उच्च गुणवत्ता का सामान बनाकर उठा सकते हैं। सरकारी खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। कानपुर के व्यवसायी भी इस पोर्टल का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उद्यमियों ने बैंकों से लोन न मिलने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अनावश्यक परेशान करने की समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने इन समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। सीआईआई चेयरमैन व एमकेयू के निदेशक मनोज गुप्ता, टेस्टी डेयरी के एमडी अतुल मिश्र, आईआईए के अध्यक्ष सुनील वैश्य, एमएसएमई सेक्टर भारत सरकार के उपनिदेशक अजय बाजपेयी सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed