{"_id":"601851300f965f35206e1144","slug":"ca-final-examination-aayushi-became-city-topper-ranked-37th-in-the-country-siddharth-ranked-second-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए फाइनल परीक्षा: आयुषी बनीं सिटी टॉपर, देश में 37वीं रैंक, सिद्धार्थ का शहर में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए फाइनल परीक्षा: आयुषी बनीं सिटी टॉपर, देश में 37वीं रैंक, सिद्धार्थ का शहर में दूसरा स्थान
Tue, 02 Feb 2021 12:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें चौक निवासी आयुषी अग्रवाल सिटी टॉपर बनी हैं। उनकी ऑल इंडिया 37वीं रैंक है। उन्होंने 800 में से 527 अंक पाए हैं।
इसके अलावा सिटी टॉप-4 में एक छात्र और चार छात्राएं हैं। सीए फाइनल की परीक्षा में शहर के पुराने और नए सिलेबस के कुल 483 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। 143 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। नए कोर्स में 276 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इसमें 81 पास हुए।
पुराने कोर्स में 207 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इसमें 62 पास हुए। सिद्धार्थ अग्रवाल को दूसरा स्थान, कीर्ति अग्रवाल, ऐश्वर्या कुलश्रेष्ठ को तीसरा स्थान और नूपुर सिंघवानी को चौथा स्थान मिला है। अब इन टॉपर्स का पांच मार्च को कैंपस प्लेसमेंट होगा।
विज्ञापन
परीक्षा नवंबर 2020 में हुई थी। रीजनल काउंसिल मेंबर सीए अभिषेक पांडे ने बताया कि इस बार कोरोना की वजह से परीक्षाएं काफी लेट हुई थीं। मई में होने वाली परीक्षा नवंबर में हुई है। इस बार शहर का रिजल्ट 29.60 फीसदी गया है।