फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   businessman wife harshita death case in kanpur city

कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला, फोरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि फ्लैट से कूदी थी हर्षिता

Wed, 24 Jul 2019 12:24 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
businessman wife harshita death case in kanpur city
संदिग्ध हालात में सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में धागा कारोबारी की पत्नी हर्षिता अग्रवाल (27) की मौत के मामले में मंगलवार को फोरेंसिक रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। फोरेंसिक रिपोर्ट में हर्षिता के फ्लैट से कूदने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस फ्लैट से धक्का देने के बिंदु पर जांच जारी रखेगी। वहीं, जांच अधिकारी ने हर्षिता के पिता के बयान दोबारा दर्ज किए। हर्षिता की मां और बहन के बयान अभी दर्ज होने हैं। 
विज्ञापन

कोहना के एलनगंज स्थित एल्डोराडो अपार्टमेंट से गिरकर छह जुलाई को हर्षिता की मौत हुई थी। मामले में हर्षिता के पति उत्कर्ष, ससुर सुशील और सास रानू को जेल भेजा जा चुका है। परिजनों ने हर्षिता को फ्लैट से धक्का देने का आरोप लगाकर दोबारा जांच की मांग की थी।

इस पर पुलिस ने घटना का नाट्य रूपांतरण करवाने के साथ ही फोरेंसिक जांच करवाई। सीओ स्वरूप नगर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि फोरेंसिक जांच में फिर से वही तथ्य सामने आए हैं। इससे लगभग पुष्टि है कि हर्षिता फ्लैट से कूदी थी। हालांकि हर्षिता के परिजन अभी भी साजिश के तहत फेंकने की आशंका जता रहे हैं। इस बिंदु पर जांच जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed