{"_id":"5d235c898ebc3e6c9e1b8933","slug":"businessman-wife-died-falling-from-seventh-floor-in-kanpur-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सास ने हर्षिता का जीना दूभर किया तो 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान, अब सलाखों के पीछे पहुंचे पति और ससुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास ने हर्षिता का जीना दूभर किया तो 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान, अब सलाखों के पीछे पहुंचे पति और ससुर
Mon, 08 Jul 2019 08:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Jul 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के एलनगंज स्थित एल्डोराडो अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर हुई हर्षिता (27) की मौत के मामले में दो दिन तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके पति धागा कारोबारी उत्कर्ष अग्रवाल और ससुर सुशील को भी जेल भेज दिया।
रविवार को हर्षिता की सास को जेल भेजा गया था। पुलिस ने हर्षिता के पिता और बहनोई के भी बयान दर्ज किए हैं। कोहना इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने बताया कि मामले में अभी तक की जांच में ये स्पष्ट हुआ है कि ससुराल वाले हर्षिता को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
रविवार को हर्षिता की सास को जेल भेजा गया था। पुलिस ने हर्षिता के पिता और बहनोई के भी बयान दर्ज किए हैं। कोहना इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने बताया कि मामले में अभी तक की जांच में ये स्पष्ट हुआ है कि ससुराल वाले हर्षिता को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इसमें सास रानू की अहम भूमिका थी। हर्षिता का पति उत्कर्ष और ससुर सुशील भी इसमें शामिल रहा। इन पर लगे आरोपों के पुख्ता सुबूत मिले हैं। सोमवार दोपहर दोनों को भी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सास के कहने पर परेशान करता था पति
हर्षिता की मां संतोष अग्रवाल ने बताया कि रानू उत्कर्ष को हर्षिता के खिलाफ भड़काती थीं। उत्कर्ष भी उनकी हां में हां मिलाकर हर्षिता को प्रताड़ित करता था। वहीं हर्षिता केपिता पदम ने बताया कि सुशील को हर एक बात की जानकारी थी लेकिन वह खुद हर्षिता को मानसिक रूप से उत्पीड़न करतेे थे। वह रुपयों की मांग करते थे।

अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 706 में धागा कारोबारी सुशील अग्रवाल का परिवार रहता है। 24 जनवरी 2017 को उनके बेटे उत्कर्ष अग्रवाल की शादी हर्षिता से हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है।
शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में फ्लैट की खिड़की से गिरकर हर्षिता की मौत हो गई थी। पदम अग्रवाल ने हर्षिता के पति उत्कर्ष, सास रानू, ससुर सुशील, बेटी परिधि व दामाद आशीष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।