{"_id":"3ccea53852479475420be6345dd00ae3","slug":"businessman-kidnapped-and-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना कारोबारी को सरेराह अगवा कर लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना कारोबारी को सरेराह अगवा कर लाखों की लूट
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 18 Sep 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
जूही गौशाला के पास से बुधवार दोपहर सोने का कारोबार करने वाले युवक को सरेराह बोलेरो सवार लोगों ने अगवा कर लिया और मारपीट कर उसके पास से तीन लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये के जेवर लूट लिए। बदमाशों ने कारोबारी को घायल हालत में उन्नाव जिले की नवाबगंज चौकी के पास फेंक दिया।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर लालबंगला स्थित नर्सिंगहोम पहुंचे। गुरुवार देर शाम परिजनों ने किदवईनगर थाने में घटना की तहरीर दी है। चकेरी निवासी सुरेंद्र चंद्र विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह उनका भाई भूषण विश्वकर्मा सोने के जेवरों का आर्डर लेने निकला था।
चौक सर्राफा से लौटते वक्त बुधवार दोपहर जूही गौशाला के पास एक बोलेरो भूषण की स्कूटी के बगल में आकर रुकी और उससे उतरे तीन-चार लोगों ने भूषण को पीटा और फिर बोलेरो में लाद लिया। एक बदमाश भूषण की स्कूटी लेकर चला गया। इसके बाद बदमाशों ने रास्ते में भूषण को जमकर मारापीटा और फिर उन्नाव अजगैन थाने की नवाबगंज चौकी के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब भूषण को होश आया तो उसने चौकी पहुंचकर पुलिस को बताया कि बदमाश उसके पास से तीन लाख के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नगद लूट ले गए हैं। इस पर चौकी पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। किदवईनगर थाना प्रभारी फाजिल सिद्दकी का कहना है कि जांच की जा रही है। भूषण से पूछताछ करने दरोगा को अस्पताल भेजा गया है।