फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   buses will run from Signature City Bus Stand in March, the burden of traffic will be less

Kanpur: इंतजार खत्म...मार्च में सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से दौड़ेंगी बसें, झकरकटी का भार होगा कम, पढ़ें अपडेट

Tue, 13 Feb 2024 09:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Feb 2024 09:42 AM IST
सार

Kanpur News: विकासनगर में सिग्नेचर सिटी बस अड्डे का निर्माण हुआ है। यह एक तरह का सैटेलाइट बस अड्डा है, जिससे लखनऊ, कन्नौज, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद के लिए शुरू में 80 बसें संचालित होंगी। यही नहीं, इससे झकरकटी बस अड्डे का भार भी कम होगा।

विज्ञापन
buses will run from Signature City Bus Stand in March, the burden of traffic will be less
सिग्नेचर सिटी बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आखिरकार लंबे समय बाद सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से रोडवेज बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। मार्च से इस बस अड्डे से लखनऊ, कन्नौज, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद के लिए बसें फर्राटा भरने लगेंगी। शुरूआत में यहां से 80 बसों के संचालन की तैयारी है।

विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक अभी रोडवेज बसों को झकरकटी बस अड्डे से रामादेवी और फिर जाजमऊ होकर लखनऊ जाना पड़ता है। यहां ट्रैफिक का दबाव रहता है। इससे समय ज्यादा लगता है। सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से बसें गंगा बैराज होकर जाएंगी। इससे लखनऊ डेढ़ घंटे में पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन

वहीं, बस अड्डे के उद् घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नाम की चर्चा है। सिग्नेचर सिटी बस अड्डे के संचालित होने से झकरकटी बस अड्डे का भार भी कम होगा। विकासनगर में सिग्नेचर सिटी बस अड्डे का निर्माण हुआ है। यह एक तरह का सैटेलाइट बस अड्डा है।

चालक सड़क पर ही बस खड़ी कर सवारियां भरते हैं
इसका दो साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल उद् घाटन कर चुके हैं। लेकिन अभी तक यहां से बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। अब झकरकटी बस अड्डे के कुछ हिस्सा मेट्रो का निर्माण हो रहा हैख, जिससे यहां पर जगह कम हो गई है। जगह कम होने से लखनऊ, प्रयागराज, फतेहपुर की बसों को उनके चालक सड़क पर ही खड़ी कर सवारियां भरते हैं।

विज्ञापन

टाटमिल चौराहे और आसपास के क्षेत्र में जाम की समस्या रहती है
इसकी वजह से झकरकटी पुल, टाटमिल चौराहे और आसपास के क्षेत्र में जाम की समस्या रहती है। सिग्नेचर सिटी बस अड्डे के बनने से लखनऊ रूट की बसों को गंगा बैराज के रास्ते लखनऊ रवाना किया जाएगा। यहीं से ही कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बिधूना के लिए बसें जाने लगेंगी।

चिड़ियाघर तिराहे पर यातायात करना पड़ेगा नियंत्रित
लखनऊ रूट की बसों को सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से गंगा बैराज की ओर से ले जाया जाएगा। चिड़ियाघर तिराहे के पास जाम की समस्या रहती है। वहां ट्रैफिक को नियंत्रित करना पड़ेगा। अटल चौराहे से अटल घाट होते हुए गंगा बैराज पुलिस चौकी तक सड़क चौड़ी कर दी गई है, जिससे इस रूट पर वाहनों की लंबी कतारें नहीं लगेंगी।

सिग्नेचर सिटी बस अड्डा मार्च से संचालित करने की तैयारी है। यहां से लखनऊ, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात समेत कई शहरों के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।  -अनिल कुमार, आरएम रोडवेज

  • निर्माण: नौ साल पूर्व निर्माण शुरू
  • पूरा हुआ: छह साल पहले बना
  • उद्घाटन: अगस्त 2022
  • झकरकटी: रोजाना 1200 बसें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed