फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bus collided with Pulia on Agra-Lucknow Expressway in Unnao, 1 dead, 50 injured

यूपी: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराकर बस पलटी, एक यात्री की मौत, 23 घायल

Thu, 17 Sep 2020 09:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 17 Sep 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Bus collided with Pulia on Agra-Lucknow Expressway in Unnao, 1 dead, 50 injured
उन्नाव में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस ट्रक को ओवरटेक करते वक्त पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में बस सवार अधेड़ की मौत हो गई और 32 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


सीएचसी बांगरमऊ से 17 घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर और 15 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद एक घंटा जाम के हालात रहे। गोरखपुर के एवीआर ट्रैवेल्स की डबल डेकर स्लीपर कोच बस बुधवार रात 12 बजे दिल्ली के आनंद विहार से 80 यात्रियाें को लेकर गोरखपुर जाने के लिए निकली।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह सात बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र के जोगीकोट गांव के सामने ट्रक को ओवरटेक करते समय बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में गोरखपुर के बखेरा थाना क्षेत्र के ककरिहा गांव निवासी जोगी (50) पुत्र अमेरिका प्रसाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियाें की चीख पुकार के बीच यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने पुलिस की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से सीएचसी में अफरातफरी मच गई।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 17 लोगों को ट्रामा सेंटर और 15 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल रामआसरे चौधरी ने बताया कि घटना के बाद चालक व परिचालक भाग निकला। बस को हाइड्रा की मदद से सड़क से हटवाया गया।

चालक व परिचालक ने पी थी शराब
घायल यात्री मनोज व शहवाज ने बताया कि दिल्ली से रवाना होने के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले बस चालक व कंडक्टर ने एक ढाबे पर शराब पी थी। नशे की हालत में चालक तेज रफ्तार बस चला रहा था। कई बार टोकने के बाद भी उसने रफ्तार कम नहीं की।

किसी का सिर फटा तो किसी का हाथ
हादसे के वक्त कई यात्री नींद में थे। पलटने के बाद बस लगभग 15 मीटर तक खिसकती चली गई। हादसे में किसी का सिर फट गया तो किसी का हाथ। महिलाओं और बच्चों को दहशत में देख पुलिस कर्मियों ने उन्हें संभाला।

सिलाई का काम करता था मृतक
मृतक जोगी लॉकडाउन के पूर्व दिल्ली के एक कपड़ा कारखाने में सिलाई का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान कारखाना बंद होने से वह अपने घर आ गया था। एक माह पूर्व वह फिर से दिल्ली गया था। सिलाई कारखाने में काम न मिलने पर घरों में पेंटिंग का काम करने लगा।

एक सप्ताह पूर्व पेंटिंग का काम भी बंद हो गया। इस कारण फिर घर लौट रहा था। रास्ते में बस के पलटने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पत्नी रामरानी शव देख बदहवास हो गई। पति की मौत के बाद उसे पांच बच्चों के पालन की चिंता सता रही थी।

यह यात्री हुए गंभीर घायल
सुरेश कुमार (22) निवासी सराय कल्यान थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर, जियाउल (20) गोबिया थाना भवानीपुर जिला सेरदिया आसाम, साईं प्रताप (20) उद्दापाली इनायतपुर फैजाबाद,  अखिल (6) पुत्र सुनील इनायतपुर फैजाबाद, इंदु (60) जयपुरा थाना जयपुरा फैजाबाद, हेमंत पांडेय (38) दीपपुर मठिया थाना, सोनेदरहा संतकबीर नगर, अमन (23) निवासी शिवघाट जिला बस्ती, अशोक (35) जिला सिवान, राजकुमार (35) बिगही जगदीश थाना मीर गांव जिला गोपालगंज बिहार, निखलेश (30) इनायतपुर फैजाबाद, दर्शन (26) दशरथपुर थाना पुरंदरपुर जिला महाराजगंज, मोहम्मद हारिश (34) लोनी थाना लोनी गाजियाबाद, मंटू (21) अमीनाबाद लखनऊ, हरिश्चंद्र (26) तरवा जिला आजमगढ़, भाऊ (60) अमीनाबाद लखनऊ, भैयालाल (21) प्रयागराज, राजकुमार (18) प्रयागराज, संजीत सिंह (30) बख्शी का तालाब लखनऊ, अर्जुन यादव (20) गौरी बाजार गोरखपुर, प्रियेश (27) थाना अलीगंज लखनऊ, सानू (20) मॉडल हाउस थाना मलिहाबाद लखनऊ, कोमल (30) अमीनाबाद लखनऊ, मनोज सोनी (30) दुबौलिया बाजार जिला बस्ती, शाहबाज आलम (30) टैगोर मार्ग बस्ती, सितीलाल (35) पटना बिहार, हरिलाल (18) प्रयागराज, नीता (32) प्रयागराज, राजन (35) प्रयागराज, मोहम्मद हारिस (35) थाना लोनी गाजियाबाद, बृजेश गुप्ता (30) गुरौलिया जिला बस्ती, अमन (21) समस्तीपुर जिला सासाराम बिहार, बलवंत (34) जिला सासाराम बिहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed