फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bus caught fire due to short circuit

बरातियों से भरी बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची चीखपुकार

Thu, 02 May 2019 12:03 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 May 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
bus caught fire due to short circuit
बस में लगी आग बुझाते अग्निशमन जवान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बरातियों से भरी बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बस में धुआं देख बरातियों में भगदड़ मच गई। हादसे के वक्त बस में करीब चालीस यात्री थे। बस में आग लगने से मार्ग पर कई किमी लंबा जाम लग गया। दमकल करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा पाई। लेकिन तबतक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन


बीघापुर थाना क्षेत्र के कुशलपुर गांव निवासी कल्लू सविता के बेटे रोहित की बरात प्राइवेट बस से पुरवा कोतवाली के छूलामऊ गांव जा रही थी। दूल्हा कार से था जबकि करीब 40 यात्री बस से जा रहे थे। रात कीरब 9 बजे बस उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बहुराजमऊ गांव के पास पहुंची बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बस में बैठे बरातियों में अफरातफरी मच गई। कोई दरवाजे से निकला तो कोई शीशा तोड़कर खिड़की से कूदकर भागा। बस में कुछ बच्चे भी थे।

विज्ञापन

बस की वायरिंग जलने से लगी आग

सूचना पर बीघापुर एसओ राजेंद्र राजावत व निंबई चौकी पुलिस पहुंची। हादसे के चलते मार्ग पर दोनों तरफ कई किमी लंबा जाम लग गया। जाम के कारण दमकल करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंच पाई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। बरातियों में विनीत, राहुल, पोली, रामखेलावन, राजेश, अमित, रोहित, सुशील, अर्जुन, धनीराम ने बताया कि आचानक बस में धुआं भर गया। इससे दम घुटने लगा। लपटें उठीं तो चीख पुकार मच गई। जैसे तैसे बाहर निकल पाए।

बस चालक शहर के मोहल्ला एबी नगर निवासी विनोद ने बताया कि बस की वायरिंग जलने से डीजल की पाइप पिघल गई। इससे आग भड़क गई। एसओ राजेंद्र राजावत ने बताया कि  हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बस मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed