फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bus accident occurred in Kannauj, 11 injured

कन्नाैज: घिलोई गांव में फिर हुआ बस हादसा, अनियंत्रित डग्गामार बस खाई में उतरी, 11 घायल

Fri, 21 Feb 2020 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 Feb 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Bus accident occurred in Kannauj, 11 injured
खाई में उतरी बस से निकलते यात्री - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के छिबरामऊ में बेवर की तरफ जा रही डग्गामार बस साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे 11 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने दो घायलों को गंभीर हालत में तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।  
विज्ञापन


शुक्रवार को छिबरामऊ से सवारियां भरकर डग्गामार बस बेवर की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह जीटी रोड पर ग्राम घिलोई से कुछ आगे पहुंची, तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और खाई में उतर गई।
विज्ञापन


 

जिससे बस में सवार लोहा मंडी आगरा निवासी गौरव सैनी पुत्र सुरेश चंद्र, ग्राम बस्ता थाना ठठिया निवासी शिमला पत्नी भानुप्रताप, ग्राम अकबरपुर निवासी हरीशंकर पुत्र रामदीन, नगला दिलीप बेवर निवासी मंशाराम पुत्र मेवाराम, दयालबाग आगरा निवासी संदीप पुत्र रामगोपाल, ग्राम खडिऩी निवासी आनंद राव, रामऔतार पुत्रगण अगनूलाल, राजेंद्री पत्नी आनंद राव, मेरापुर गढिय़ा निवासी जयराम सिंह पुत्र रुस्तम सिंह, ग्राम ललूपुरा निवासी गीता पत्नी मुकेश व मोहल्ला किदवई नगर निवासी उस्मान पुत्र सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। देखते ही देखते बस में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालने लगे। कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घायलों को एबुलेंस से सौ शय्या अस्पताल पहुंचवाया। जानकारी पाकर एसडीएम गौरव शुक्ला मौके पर पहुंच गए और सीएमएस डा. कुलदीप यादव से घायलों के हाल-चाल की जानकारी ली। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल आनंद राव व जयराम सिंह को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed