{"_id":"5bdea44abdec2232cd69b262","slug":"bus-accident-near-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को लगी झपकी खड़े ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस, पति-पत्नी समेत 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर को लगी झपकी खड़े ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस, पति-पत्नी समेत 3 की मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के खुर्जा जिले के पास अरनिया थाना क्षेत्र में हाईवे-91 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में रोडवेज बस जा घुसी। हादसे में बस सवार दंपती समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मृतकों में अमर सिंह (45) पुत्र परशुराम निवासी कमले पुरवा जनपद कन्नौज और उसकी पत्नी श्रीदेवी (40) पत्नी अमर सिंह तथा अवधेश (30) पुत्र भागीरथ निवासी बड़ागांव जालौन है। साथ ही घायलों में हरीश चंद्र निवासी दिल्ली, मोहित, शानू शुभम दीक्षित निवासी फर्रुखाबाद, मोनू निवासी कन्नौज, असलम, फारूक और इस्लाम निवासी अलीगढ़ आदि शामिल है। थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित करते हुए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे का कारण रोडवेज बस के चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।