फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bus accident in kannauj 16 people injured

यूपी: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ नाले में जा गिरी, 16 लोग घायल

Fri, 26 Jul 2019 02:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jul 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
bus accident in kannauj 16 people injured
बस नाले में जा गिरी - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज के मढ़पुरा इंदरगढ़ में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे कानपुर के आजाद नगर डिपो की बस up-78 fn-2881 अनियंत्रित होकर मढ़पुरा स्थित एक बरसाती नाला की पुलिया तोड़ते हुए नीचे जा गिरी, जिसमें तकरीबन 16 लोग घायल हो गए। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया है।

विज्ञापन


बस की रफ्तार इतनी तेज थी की पुल के ऊपर बनी रेलिंग को तोड़कर बस नाले में जा गिरी, जिससे रेलिंग पूरी तरह टूट गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सौरिख राजकुमार सिंह चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह इंस्पेक्टर इंदरगढ़ सुजीत वर्मा ने घायलों को फौरन अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


घायलों में हिमांशु यादव पुत्र रघुवीर यादव निवासी कानपुर बर्रा दो, रामबाबू पुत्र भजन लाल निवासी औसेर, शिवम यादव पुत्र शिव कुमार यादव निवासी आशी ठठिया, शिवदत्त यादव, सत्यवती पत्नी सुनील कुमार निवासी बेला जनपद औरैया सुशील पुत्र संतराम याकूबपुर औरैया, संतोष कुमार पुत्र राम विलास की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायलों का विवरण...
1- सिराज पुत्र अताउल्ला उम्र 17 वर्ष निवासी छत्पुर्वा रसूलाबाद कानपुर देहात। 2- संदीप पुत्र इंद्रपाल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम वीरहार थाना ठठिया जनपद कन्नौज। 3- श्रीमती शुचि देवी पत्नी सुरेश कुमार उम्र 25 वर्ष पता अज्ञात। 4- महेश कुमार पुत्र बदलू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम करसा थाना ठठिया जनपद कन्नौज। 5- बिट्टू पुत्र सुरेश कुमार उम्र 4 वर्ष निवासी ग्राम करसा थाना ठठिया जनपद कन्नौज। 6- संतोष कुमार पुत्र रामस्वरूप उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम करसा थाना ठठिया जनपद कन्नौज। 7- शिवदत्त पुत्र शिव शंकर उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम रपरा थाना ठठिया जनपद कन्नौज। 8- शिवम पुत्र शिव शंकर उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम रपरा थाना ठठिया जनपद कन्नौज। 9- अनिल पुत्र सुरेश चंद्र उम्र 32 वर्ष निवासी बरन पुर शिवली जनपद कानपुर देहात। 10- अरविंद कुमार पुत्र सजीवन लाल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम करसा थाना ठठिया जनपद कन्नौज। 11- तारावती पत्नी रामस्वरूप उम्र 50 वर्ष रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात। 12- रामबाबू पुत्र मोहनलाल उम्र 42 वर्ष निवासी ठठिया जनपद कन्नौज। 13- सिया राम पुत्र रामप्रकाश उम्र 60 वर्ष निवासी रामपुर बिनौरा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज। गंभीर हालत में संदीप पुत्र इंद्रपाल उम्र 18 वर्ष निवासी बिरहा रुको तिर्वा मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया गया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed