{"_id":"5d028af9bdec226db96ae7d1","slug":"bus-accident-in-fatehpur-40-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर के खंती में बस पलटी कंडक्टर की मौत, ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव, 40 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर के खंती में बस पलटी कंडक्टर की मौत, ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव, 40 लोग घायल
Thu, 13 Jun 2019 11:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
बस खंती में जा गिरी, 40 लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के असोथर से शहर जा रही प्राइवेट बस गुरुवार देर शाम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कंडक्टर की दबकर मौत हो गई। करीब 40 लोग चुटहिल हुए हैं। पुलिस व एंबुलेंस देर से पहुंची। ग्रामीणों के विरोध करने पर पुलिस ने लाठी चलाई। लाठी लगने से एक युवक के घायल होने पर ग्रामीणों ने एसओ समेत पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। पुलिस, एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हुई।
सीओ, एसडीएम समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। तब हालात पर काबू पाया जा सका। हादसा गाजीपुर थाने के सरकी गांव के पास हुआ। हादसे से अफरातफरी मच गई। बस के शीशे तोड़कर यात्री बाहर निकले। राहगीर और आसपास के ग्रामीण मदद को दौड़े। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में गाजीपुर कस्बा निवासी कृष्णा शुक्ला का बेटा मानू शुक्ला (30) कंडक्टर की दबकर मौत हो गई।

चालक पर नशे में होने का आरोप, पुलिस पर हुआ पथराव, पुलिस वाहन, एंबुलेंस क्षतिग्रस्त
असोथर के कोटवा निवासी ललित यादव और उसकी बेटी प्रीती यादव (10), गाजीपुर शाखा के दिनेश (30), औंग के पहुर निवासी धर्मेंद्र (35), असोथर के शीनू (24), बांदा रावतपुर निवासी कौशल्या देवी (35), असोथर मैकुआपुर निवासी शिवचरन की पत्नी उत्तरा (25) गर्भवती घायल हुए। आरोप है कि पुलिस, एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद पहुंची। पुलिस दबे शव को निकालने पहुंची।
गाजीपुर के प्रदीप ने ग्रामीणों संग पुलिस और एंबुलेंस के देर से आने का विरोध किया। पुलिस ने प्रदीप और भीड़ को डंडा पटक कर खदेड़ा। एक डंडा प्रदीप की आंख के पास लगा। इससे नाराज ग्रामीणों ने पथराव चालू कर दिया। पुलिस शव लेकर भागने लगी। असोथर की तरफ खेत में करीब एक किलोमीटर तक पुलिस को दौड़ाया।
अधिकारियों से घायलों ने बताया कि चालक नशे में तेज रफ्तार से बस चला रहा था। इसी से हादसा हुआ है। पथराव में पुलिस जीप, 108 एंबुलेंस का शीशा फूटा, एंबुलेंस चालक भूपेंद्र बाल बाल बचा। इधर, जिला अस्पताल घायलों का नायब तहसीलदार संतराज हालचाल लेने पहुंचे। सीओ श्रीपाल यादव ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।