फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bullies beat former village Pradhan for helping widow in land dispute in Hamirpur

दबंगों की बर्बरता: भूमि विवाद में विधवा की मदद करने पर पूर्व प्रधान को पीटा, गुप्तांग में डंडा डालकर किया घायल

Wed, 18 Oct 2023 09:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Oct 2023 09:34 PM IST
सार

पीड़ित ने तीनों भाइयों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व प्रधान का पीएचसी में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Bullies beat former village Pradhan for helping widow in land dispute in Hamirpur
अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रधान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में गरीब विधवा की मदद करने से नाराज दबंगों ने गांव के पूर्व प्रधान को फाटक के अंदर बंद करके जमकर पीटा और गुप्तांग में डंडा डालकर लहुलुहान कर दिया। पूर्व प्रधान को गंभीर हालत में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है। पूर्व प्रधान ने दो के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।

विज्ञापन

मुंडेरा गांव निवासी विधवा रामप्यारी एवं जगभान उर्फ छोटलाला यादव के मध्य सड़क किनारे एक प्लाट को लेकर विवाद है। इस प्रकरण में गांव के पूर्व प्रधान गणेश शंकर विद्यार्थी विधवा की मदद कर रहा था। जिससे दूसरा पक्ष पूर्व प्रधान से रंजिश मान बैठा। बुधवार को सुबह पूर्व प्रधान खेत जुतवाने के लिए ट्रैक्टर वाले के पास जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तीन लोगों ने मिलकर रास्ते से उसको घसीट कर फाटक के अंदर हाथ पैर बांध करके लाठियां से जमकर मारा पीटा और गुप्तांग में डंडा डालकर लहुलुहान कर दिया। इससे पूर्व प्रधान की हालत बिगड़ गई। घटना से पूर्व प्रधान ने डायल 112 का अवगत कराया। 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान को बंधक मुक्त कराकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने तीनों भाइयों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व प्रधान का पीएचसी में उपचार चल रहा है। सीओ राजेश कमल ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या करने के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।  जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed