{"_id":"596a76474f1c1bf7038b48d8","slug":"bulldozers-run-on-illegal-occupation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जों पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जों पर गरजा बुलडोजर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
झींझक में अवैध निर्माण ढहाता बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात (झींझक) कस्बा में नहर विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए पक्के निर्माण को गिराने का अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को खम्हैला-बंबी रोड पर 20 पक्के निर्माणों को बुलडोजर से ढहा दिया। इधर, कब्जेदार अपना सामान हटाने में जुटे रहे।
झींझक में नहर विभाग की जमीन पर 174 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए थे। नोटिस के बाद भी जमीन न खाली करने पर उन्हें गिराने का काम शुरू किय गया है। इस काम में पांच बुलडोजर लगाए गए हैं। सुबह से निर्माण ढहाने का काम शुरू हो जाता है। वहीं, अवैध रुप से निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की मौजूदगी में निर्माण ढहाने का काम चल रहा है।
शनिवार को एसडीएम विजेता, सिंचाई विभाग के अफसर व नगर पालिका कर्मी बुलडोजर लेकर पहुंचे तो वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जल्दी से सामान निकाल कर अवैध निर्माण किए दुकान, मकान आदि खाली करने लगे। शाम तक 20 पक्के निर्माण ढहाए गए। जेई सिंचाई विभाग विनोद कटियार ने बताया कि तीन दिन में करीब 120 निर्माण ढहाकर जमीन खाली कराई गई है।
विज्ञापन
बताया कि लोगों से मलबा हटाने के लिए कहा गया है, नहीं हटाने वालों से हटवाने का खर्च वसूला जाएगा। नगर पालिका के ईओ मुकेश कुमार, लिपिक बृजेश राजपूत, आलोक वर्मा के अलावा मंगलपुर व डेरापुर थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। ईओ मुकेश कुमार ने बताया कि नहर विभाग की जमीन खाली कराने के बाद नगर पालिका की जमीन से कब्जे हटवाए जाएंगे। 48 अवैध निर्माणों को चिह्नित कर नोटिस जारी की गई है।
- झींझक में चौथे दिन भी हुई कार्रवाई, 20 पक्के निर्माण को ढहाया
- नगर पालिका की जमीन पर बने 48 निर्माण भी जाएंगे गिराए