{"_id":"67c2ee1cbeadf7370c03cde9","slug":"bulldozer-ran-in-kakadev-65-encroachments-demolished-mayor-said-encroachment-will-not-be-tolerated-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: काकादेव में चला बुलडोजर…65 अतिक्रमण ध्वस्त, महापौर बोलीं- अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: काकादेव में चला बुलडोजर…65 अतिक्रमण ध्वस्त, महापौर बोलीं- अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
Sat, 01 Mar 2025 04:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 01 Mar 2025 04:56 PM IST
सार
Kanpur News: महापौर ने हितकारीनगर काकादेव वार्ड में शिविर लगाकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों की शिकायत मिलते ही बुलडोजर मंगवाया।
विज्ञापन
महापौर प्रमिला पांडेय
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने वार्ड-86 हितकारी नगर, काकादेव स्थित हितकारेश्वर मंदिर के पास शिविर लगाकर समस्याएं सुनीं। कई लोगों ने नालों, नालियों और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकानें बनाने की शिकायत की। यह सुनते ही महापौर ने नगर निगम प्रवर्तन दस्ते को बुलडोजर के साथ बुलाया।
विज्ञापन
पी-ब्लॉक हितकारी नगर की सड़कों, नालों, नालियों और फुटपाथ से 65 स्थायी, अस्थायी कब्जे ध्वस्त कराए। लगभग 500 मीटर क्षेत्र खाली कराया। इस अवसर पर पार्षद कमलेश त्रिवेदी ‘दद्दा’, मुख्य अभियंता (सिविल) सैय्यद फरीद अख्तर जैदी, जोन-6 के जोनल अधिकारी रविशंकर यादव, जोनल अभियंता आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन