फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   buddhist saint said atrocities are not afraid to fight violence

बौद्घ संत बोले,’अत्याचारियों से लड़ने के लिए हिंसा से पीछे नहीं हटेंगे’

Sat, 15 Oct 2016 10:48 AM IST
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Oct 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
buddhist saint said atrocities are not afraid to fight violence
संतों ने कहा भगवान बुद्ध भी खड़े हुए थे अन्याय के खिलाफ
अत्याचार, आतंकवाद और अनाचार फैलाने वालों के खिलाफ हिंसा छेड़ने की बात शांति के अनुयायी माने जाने वाले बौद्ध संतों ने कही है। बौद्ध संतों का कहना है कि उन्हें बुरे लोगों से लड़ने में कोई परहेज नहीं है। भगवान बुद्घ अहिंसा के पुजारी थे, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्होंने भी युद्घ को स्वीकारा। विश्व में धर्म निरपेक्षता जैसा कुछ भी नहीं है। जैसे को तैसा वाली नीति जरूरी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धम्म चेतना यात्रा के समापन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मंच पर बैठे धम्म गुरुओं ने प्रदेश की अखिलेश सरकार को माफिया, बाहुबलियाें की सरकार कहकर सभी को चौंका दिया। संत शांति मित्र ने कहा कि विश्व में धर्म निरपेक्षता जैसा कुछ भी नहीं है। भगवान बुद्घ अहिंसा के पुजारी थे लेकिन उन्होंने उग्रवाद, आतंकवाद के खात्मे के लिए हिंसा को अपनाने का संदेश भी दिया है।  संत पंडितानंद ने तो यहां तक कह दिया कि बौद्घ अनुयायी खून खराबा नहीं चाहते लेकिन जरूरी हुआ तो उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। संतों की इस तरह की भाषणबाजी पर मंच पर बैठे शाह और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद ने ताली बजाकर स्वागत किया। संत आर्यवंश ने कहा कि प्रदेश का हाथी मतवाला हो गया है और साइकिल के जरिये लोगों को घायल किया जा रहा है। इन्हें रोका नहीं गया तो प्रदेश तहस नहस हो जाएगा। बौद्घ संतों के साथ अमित शाह ने भी कहा कि भगवान बुद्घ अहिंसा के पुजारी थे, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्होंने युद्घ को स्वीकारा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed