{"_id":"6064a1128ebc3e59176b8245","slug":"bsp-will-release-the-list-of-candidates-for-32-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: बसपा आज 32 सीटों के लिए जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: बसपा आज 32 सीटों के लिए जारी करेगी प्रत्याशियों की सूची
Thu, 01 Apr 2021 08:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 Apr 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों की सूची जारी करने को लेकर चल रही मशक्कत अंतिम चरण में है। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की पूरे दिन नवीन मार्केट के पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और दावेदारों के बीच कई दौर की बैठकें चलीं।
विज्ञापन
बसपा ने तय किया है कि पहली अप्रैल को वह सभी 32 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। बुधवार शाम तक चली बैठक में जिला पंचायत की तीन सीटों पर प्रत्याशियों के समीकरण बैठाने को लेकर खींचतान चल रही थी। पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक सिद्धार्थ का कहना है कि पूरी तैयारी कर ली गई है, गुरुवार को सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से संभावित प्रत्याशियों की सूची शाम के समय प्रदेश इकाई को भेज दी गई है। एक पद के लिए दो दावेदारों के नाम भेजे गए हैं। प्रदेश स्तर से इसे फाइनल कर एक दो दिन में जारी करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा कांग्रेस के नगर ग्रामीण इकाई अध्यक्ष अमित पांडेय के अनुसार सभी सीटों पर तीन-तीन नाम की सूची बनाकर प्रदेश इकाई को भेजी गई है। संभावना है कि दो से तीन दिन में लिस्ट जारी हो जाएगी।