{"_id":"5cb81519bdec221428363f92","slug":"bsp-threatens-to-kill-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता को धमकी...फ्लैट लेने का इरादा छोड़ दें वरना जान से मरवा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता को धमकी...फ्लैट लेने का इरादा छोड़ दें वरना जान से मरवा दूंगा
Thu, 18 Apr 2019 11:41 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
डेमो
कानपुर में बसपा नेता सलीम अहमद को स्वरूप नगर के एक शख्स ने फोन करके धमकी दी है। मामला बैंक नीलामी में खरीदे गए एक फ्लैट से जुड़ा है। पुलिस ने बसपा नेता की तहरीर पर नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केडीए कॉलोनी, जाजमऊ निवासी बसपा नेता सलीम अहमद के मुताबिक उन्होंने बैंक नीलामी से स्वरूप नगर में एक फ्लैट खरीदा है, जिसमें आसिफ उर्फ गिट्टू रहता है। उसने 12 अप्रैल को उन्हें फोन किया। कहा कि फ्लैट लेने का इरादा छोड़ दें, वरना जान से मरवा दूंगा। थाना प्रभारी का कहना है कि बसपा नेता की तहरीर पर आसिफ के खिलाफ धमकी देने की धारा में रिपोर्ट की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।