{"_id":"e18ff10540d73dcd554f08ab1824de94","slug":"bsp-supremo-angry-at-lucknow-coordinate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन जी के नाम का यूज, नौशाद ‘फ्यूज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन जी के नाम का यूज, नौशाद ‘फ्यूज’
अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 07 Jan 2015 03:13 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। बसपा के लखनऊ जोनल कोऑर्डिनेटर नौशाद अली के हाथ से क्या लखनऊ भी जाएगा, यह सवाल बसपाइयों के बीच चर्चा का विषय है। दरअसल, सोमवार को राजधानी में बसपा सुप्रीमो के आवास पर हुए एक अनौपचारिक कार्यक्रम में सुप्रीमो मायावती ने जिस तेवर में नौशाद अली को झाड़ा, उसको लेकर ही यह चर्चा बसपाइयों के बीच गरम है। नौशाद को झाड़ इस बात पर मिली कि वे सुप्रीमो से नजदीकी बताकर पार्टी कार्यकर्ताओं पर रुआब झाड़ रहे हैं। यह बात लोगों ने सुप्रीमो तक पहुंचा दी और उन्होंने नौशाद को उनकी सीमा भी बता दी।
दरअसल बसपा प्रमुख का 15 जनवरी को जन्मदिन है। उससे पहले पार्टी में आर्थिक दिवस मनाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर सोमवार को लखनऊ (कानपुर) जोन के पदाधिकारी बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने गए थे। इनमें जोन के पदाधिकारी, बसपा के टिकट पर घोषित इस क्षेत्र के कुछ उम्मीदवार भी पहुंचे थे। बताया जाता है कि इस अनौपचारिक कार्यक्रम में शामिल लोग इस मौके का सदुपयोग पार्टी को आर्थिक सहयोग देने में कर रहे हैं। इस दौरान वहां उन बातों की भी चर्चा होती है, जिससे पार्टी प्रभावित हो सकती है। बसपाई बताते हैं कि सुप्रीमो मायावती इस मौके पर उन लोगों की क्लास लेने से नहीं चूकतीं, जिनकी गतिविधियों के लेकर उन तक शिकायत पहुंचती है। इसी कड़ी में नौशाद अली की क्लास लग गई। उन पर आरोप है कि वह बहनजी का नाम लेकर पार्टी के अंदर अपनी ताकत दिखाते हैं। वहां जो संवाद हुए उसके मुताबिक नौशाद पार्टी कार्यकर्ताओं को यह बताकर रौब झाड़ते हैं कि उनके पास सुप्रीमो का फोन अक्सर आता रहता है। मौके पर मौजूद लोग बताते हैं कि नौशाद पर सुप्रीमो बिफर पड़ीं कि तुम लोगों को बताते हो कि मैं तुम्हें फोन करती हूं। आगे के संवादों का लब्बोलुआब यह था कि सुधर जाओ वरना जो हाथ में है वह भी जाएगा।
शिकायतों की वजह से वैसे ही लखनऊ जोन का प्रभारी होने के बावजूद उनसे कानपुर की कमान छीन ली गई है। इस घटना से यह भी माना जाता है कि नौशाद अली के बहाने मायावती ने उन सभी को यह संदेश दिया है कि जो उनके नाम पर राजनीति चमकाने में लगे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को नौशाद विरोधी चटखारे लेकर चारों ओर फैला रहे हैं।
विज्ञापन
-----------------
'ऐसी कोई घटना नहीं हुई मेरे विरोधी अनावश्यक दुष्प्रचार कर रहे। बहनजी पदाधिकारियों को बुलाकर संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेती रहती हैं। इससे ज्यादा कोई बात नहीं है।'
- नौशाद अली, जोनल कोआर्डिनेटर
'नए वर्ष में मुलाकात के लिए पदाधिकारियों को मैडम ने बुलाया था। इसके अलावा वहां कुछ बात नहीं हुई। सभी से उन्होंने हाल चाल पूछा। कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए लोग जिम्मेदारी से काम करें।'
- इंद्रजीत सरोज, राष्ट्रीय महासचिव
'कुछ नए लोगों को बहनजी से मिलाने के लिए गया था। इस दौरान और लोग भी आए थे। सभी से उन्होंने बात की। कहा कि प्रतिस्पर्धा में हमें किसी से पीछे नहीं रहना है।'
- अशोक सिद्घार्थ, जोनल कोआर्डिनेटर कानपुर