फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP's new PLAN for Lok Sabha elections '2019'

लोकसभा चुनाव '2019' के लिए बसपा का NEW PLAN, पार्टी को इस तरह दी जाएगी धार

Sat, 16 Dec 2017 08:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 16 Dec 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
BSP's new PLAN for Lok Sabha elections '2019'
मायावती
निकाय चुनाव में कुछ खास न कर पाने वाली बसपा लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से संजीदा हो गई है। पार्टी को नई धार और नया रूप देने की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी के नए फैसले का प्रमुख उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ना है।
विज्ञापन



 

 

जोन इंचार्ज ने निकाय चुनाव की समीक्षा की

BSP's new PLAN for Lok Sabha elections '2019'
मंडल जोन इंचार्ज जगन्नाथ पाल - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के शांतीनगर निवासी बसपा नेता जितेंद्र लोधी के आवास में गुरुवार को बड़ी तादाद में बसपाई जुटे। इलाहाबाद मंडल के जोन इंचार्ज जगन्नाथ पाल ने निकाय चुनाव की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा स्तर पर तीन-तीन जिला प्रभारियों को नियुक्त करने की जानकारी दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाए गए जिला प्रभारी

BSP's new PLAN for Lok Sabha elections '2019'
डेमो पिक
जोन इंचार्ज ने बताया कि सदर विधानसभा में जिला प्रभारी के रूप में जगदीश पासी, ललित गौतम व नरेश उमराव, बिंदकी विधानसभा से सुनील गौतम, राम कृपाल सोनकर व गणेश वर्मा, जहानाबाद विधानसभा से रामबाबू सविता, सुरेंद्र गौतम व अखिलेश पासी, खागा विधानसभा से मुरलीधर गौतम, विष्णुपाल व उदयराज चौधरी तथा हुसैनगंज विधानसभा के जिला प्रभारी वीर प्रकाश लोधी, सुरेश कोरी व राजेश अंबेडकर बनाए गए हैं।


 
विज्ञापन

विधानसभा स्तर पर तीन-तीन जिला प्रभारी की तैनाती

BSP's new PLAN for Lok Sabha elections '2019'
डेमो पिक
जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम ने बताया कि विधानसभा स्तर पर तीन-तीन जिला प्रभारी की तैनाती का पार्टी स्तर पर यह पहला मौका है। पहले किसी विधानसभा में एक या दो जिला प्रभारी रहते थे। पार्टी ने समानता करते हुए सभी विधानसभाओं में तीन-तीन जिला प्रभारियों को तैनात किया है। इन्हें लोकसभा चुनाव से पहले संगठन के हर पहलू पर नजर रखने के साथ हर बिरादरी को पार्टी से जोड़ना है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed