फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP MLC list of candidates

अशोक का मौका, बहनजी ने रोका

Mon, 05 Jan 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 05 Jan 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
BSP MLC list of candidates
बहुजन समाज पार्टी की ओर से रविवार को जारी की गई एमएलसी दावेदारों की लिस्ट में इस बार शहर से एकमात्र एमएलसी अशोक सिद्धार्थ को जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन


बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ को फिर से मौका नहीं दिया है।

करीब दो महीने पहले कानपुर और लखनऊ क्षेत्र का जोनल कोआर्डिनेटर बनकर आए स्थानीय निवासी अशोक के बारे में कहा जा रहा था कि वे नसीमुद्दीन सिद्दीकी और सतीश मिश्रा के काफी करीब हैं।

इस वजह से उन्हें दोबारा विधान परिषद सदस्य बनाया जा सकता है। लेकिन बहनजी ने सारी योजना पर पानी फेर दिया। पार्टी ने जिन तीन लोगों को एमएलसी बनाने की लिस्ट में शामिल किया है।
विज्ञापन


उसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बुलंदशहर निवासी पूर्व मंत्री धर्मवीर अशोक और गाजियाबाद से प्रदीप कुमार हैं। रविवार को एमएलसी सीट के दावेदारों की घोषणा होने के बाद स्थानीय पार्टी इकाई में पूरे दिन हलचल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोनल कोआर्डिनेटर अशोक को फोन कर इस बारे में जानकारी हासिल की। यह भी कहा गया कि नसीमुद्दीन को छोड़कर बाकी दो सीट के लिए एक ही जाति के लोगों को प्राथमिकता दी गई है।

15 जनवरी को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन की तैयारी को लेकर चल रही बैठकों के दौरान भी एमएलसी दावेदारों के नाम को लेकर चर्चा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed