फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP leader killed brutally in Kanpur

कानपुर में सिर काट कर बसपा नेता की हत्या

Mon, 28 Aug 2017 12:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
BSP leader killed brutally in Kanpur
डेमो
कानपुर देहात बरौर थाना क्षेत्र के देवब्रह्मपुर गांव के पास खेत में गांव के वृद्ध दलित बसपा नेता की सिर काट कर हत्या कर दी गई। खेत के एक छोर पर धड़ और दूसरे छोर पर सिर पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजन अधिकारियों को बुलाने की बात पर अड़ गए। परिजनों को एएसपी एके श्रीवास्तव ने हत्या का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया। पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


देवब्रह्मापुर गांव निवासी करनसिंह ने बताया कि घर में वह और उसके पिता बसपा के सेक्टर प्रभारी रामआधार दोहरे (62) रहते थे। रामआधार की पत्नी की मौत हो चुकी है। करन का विवाह नहीं हुआ है। अपनी जमीन नहीं है। पिता-पुत्र बटाई पर खेती कराते थे। लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास आते थे तो वह तहसील जाकर काम करवाते थे, लेकिन गांव में किसी से रंजिश नहीं थी।  करन ने बताया कि शनिवार शाम मोबाइल पर कॉल आने के बाद वे कृपालपुर चौराहा जाने की बात कहकर साइकिल से निकले थे। रात तक नहीं लौटे तो फोन किया गया। मोबाइल स्विच आफ मिला। समझा गया कि रात में कहीं रिश्तेदारी में रुक गए होंगे।
विज्ञापन


इधर, रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत में सिर कटा शव पड़े होने की जानकारी दी। वह गया तो शव उसके पिता रामआधार निकला। खेत में सिर व धड़ अलग-अलग पड़े थे। थोड़ी ही देर में भीड़ लग गई। पुलिस आई तो परिजन शव न उठाने देने पर अड़ गए। बाद में एएसपी के आने पर माने। करन ने बताया कि गांव के संपर्क मार्ग के किनारे उनकी साइकिल पड़ी मिली। साइकिल पर भी खून लगा था। आशंका जताई कि साइकिल से जाते समय उन पर हमला किया गया फिर गिरने पर हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष राकेश राज गौतम ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। छानबीन शुरू कर दी गई है। मोबाइल से सुराग जुटाया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल पहले गांव के पूर्व प्रधान से किसी बात पर विवाद हुआ था, लेकिन इतना बड़ा भी नहीं था कि हत्या कर दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- बरौर के देवब्रह्मपुर गांव में खेत में मिला सिर और धड़
- शनिवार शाम मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकले थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed