फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bsp

बसपा सुप्रीमो लेंगी मिशन 2017 की तैयारियों का जायजा

Sun, 29 Mar 2015 03:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 29 Mar 2015 03:37 AM IST
विज्ञापन
bsp
मिशन 2017 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने तीन अप्रैल को प्रदेश भर के जोनल और मंडल कोआर्डिनेटरों की लखनऊ में बैठक बुलाई है। इसके लिए कानपुर मंडल में भी तैयारी की जा रही है। बैठक में उन पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है, जिन्हाेंने अभी तक क्षेत्र की सभी विधान सभा सीटों पर प्रभारी तय नहीं किए हैं। 
विज्ञापन


अभी तक दो विधानसभा क्षेत्रों आर्य नगर और छावनी में प्रभारी तय करने को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई। लेकिन कई ऐसे लोग है, जो सोशल साइट पर अपने को बसपा का प्रत्याशी घोषित कर मिठाई बांट रहे हैं। इसी बीच बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के फरमान से पार्टी के अंदर खलबली मची है।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें मंडल और जोनल कोआर्डिनेटरों से उनके अभी तक के कार्यों का लेखा जोखा लिया जाएगा। यही वजह है कि जहां-जहां भी विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर प्रभारी तय नहीं हो पाए हैं, वहां किसी न किसी को प्रभारी घोषित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ के अनुसार छावनी विधानसभा क्षेत्र में अभी किसी को प्रभारी घोषित नहीं किया गया, लेकिन पांच, छह लोगों से बातचीत चल रही है। इस बीच जानकारी मिली है कि छावनी विधानसभा क्षेत्र की सीट के लिए बसपा की जोनल इकाई एक ऐसे शख्स को टिकट देने तैयारी कर रही है, जिसका ट्रैक रिकार्ड सही नहीं है।


बताया जा रहा है कि उस शख्स ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अपनी फोटो भी फेसबुक पर अपलोड की है। जिसमें उसने अपने को बसपा का प्रत्याशी (प्रभारी) बताया है। इसी तरह आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी को प्रभारी की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed