{"_id":"5eff949f8ebc3e431204a810","slug":"bsnl-akbarpur-news-knp5691531129","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल फाल्ट से अकबरपुर की मोबाइल व इंटरनेट सेवा धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल फाल्ट से अकबरपुर की मोबाइल व इंटरनेट सेवा धड़ाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर-माती के बीच बीएसएनएल की केबल में गुरुवार को आए फाल्ट से अकबरपुर की इंटरनेट व मोबाइल सेवा धड़ाम हो गई। टास्क फोर्स की टीम फाइबर ब्रेक का पता नहीं लगा सकी। इस वजह से शुक्रवार को भी संचार सेवा ठप रही।
माती टेलीफोन एक्सचेंज से अकबरपुर एक्सचेंज ओएफसी केबल से जुड़ा है। गुरुवार को केबल में कहीं माइनर ब्रेक होने से अकबरपुर एक्सचेंज में लगा डीस्लैम ठप हो गया। इस वजह से बैंकों व निजी कार्यालयों में ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा फेल हो गई। बेस ट्रासीवर स्टेशन (बीटीएस) का संचालन न होने से मोबाइल पर बात नहीं हो सकी।
इंटरनेट भी बंद रहा। शुक्रवार को टास्क फोर्स की टीम पहुंची, लेकिन माती-अकबरपुर के बीच केबल में फाइबर ब्रेक कहां पर हुआ है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। इस कारण फाल्ट दुरुस्त नहीं हो सका। संचार सेवा ठप होने से उपभोक्ता परेशान रहे। माती एक्सचेंज के जेटीओ अजय कुमार ने बताया कि ओएफसी में फाइबर ब्रेक की दिक्कत से अकबरपुर में ब्राडबैंड इंटरनेट व मोबाइल सेवा काम नहीं कर रही है। शनिवार को फाल्ट दुरुस्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रूरा में कटी संचार केबल
रूरा में रेलवे ओवर ब्रिज के लिए पिलर बनाने का काम हो रहा है। रेलवे ने ब्रिज कार्य को लेकर बीएसएनएल को संचार केबल शिफ्ट कराने को कहा है। बीएसएनएल केबल शिफ्ट नहीं करा सका है। पिलर निर्माण के लिए खुदाई में भूमिगत चार सौ पेयर की केबल कट गई। इसकी वजह से बैंकों व नगर पंचायत कार्यालय में बीएसएनएल की संचार सेवा धड़ाम हो गई है। जेटीओ अजय कुमार ने बताया कि केबल शिफ्ट कराने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही संचार सेवा बहाल की जाएगी।
जैनपुर में बेपटरी संचार सेवा
जैनपुर में ओएफसी कटने से एक सप्ताह से बीटीएस बंद है। इसकी वजह से दो बैंकों व छह से अधिक फैक्टरी में संचार सेवा प्रभावित है। ओएफसी हाईवे के नीचे कटना बताया जा रहा है। गांवों को तेज इंटरनेट से जोड़ने की योजना में प्लास्टिक पाइप लाइन बनाने के दौरान हाईवे से नीचे केबल कट गई थी। जेटीओ अजय कुमार ने बताया कि हाईवे के नीचे कटी ओएफसी को दुरुस्त होने में वक्त लगेगा। टास्क फोर्स की टीम को अवगत कराया गया है।