{"_id":"5eee6a128ebc3e42c4598fa3","slug":"bsnl-akbarpur-news-knp566678644","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनियां में ओएफसी जोड़कर बहाल की संचार सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रनियां में ओएफसी जोड़कर बहाल की संचार सेवा
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां में कटी बीएसएनएल की ओएफसी शनिवार दोपहर एक बजे दुुुरुस्त हो सकी। इसके बाद माती टेलीफोन एक्सचेंज से संचार सेवा बहाल हो गई। मोबाइल व बेसिक फोन पर बात शुरू होने से उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की। हालांकि तीन जगह पर कटी ओएफसी को ठीक नहीं कराया जा सका है। ऐसे में संचार सेवा ठप होने का खतरा बरकरार है।
बीएसएनएल की संचार सेवा आए दिन बेपटरी हो जाती है। दोहरी ऑप्टिकल फाइबर (ओएफसी) कई स्थानों पर खुली पड़ी है। ऐसे में कई बार शरारती तत्व भी केबल काट देते हैं। बुधवार को सिकंदरा-डेरापुर के बीच केबल कट गई थी। इसके बाद रनियां-माती, भौती-माती व झींझक-रूरा के बीच कई स्थानों पर केबल कट गई।
इससे संचार सेवा बेपटरी हो गई। बीएसएनएल की टास्क फोर्स एक साथ कई स्थानों पर कटी ओएफसी दुरुस्त नहीं कर सकी। मोबाइल व बेसिक फोन से बात न होने से उपभोक्ता परेशान रहे। शनिवार को रनियां-माती के बीच ओएफसी दुरुस्त होने पर दोपहर एक बजे संचार सेवा बहाल हो सकी। जेई ज्ञान सिंह ने बताया कि रिंग दो की ओएफसी दुरुस्त हो गई है। टास्क फोर्स की टीम अन्य जगह कटी केबल दुरुस्त कर रही है।