फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bsf soldier brutally killed his wife in kannauj

बीएसएफ जवान ने पत्नी से फायरिंग के लिए मांगी पिस्टल, इंकार किया तो बच्चों के सामने दाग दी तीन गोली

Thu, 13 Jun 2019 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 13 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
bsf soldier brutally killed his wife in kannauj
मृतका प्रतिभा और घटना के बाद घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज के सिकंदरपुर में शराब के नशे में धुत बीएसएफ जवान ने मामूली बात पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गुस्से में फौजी ने एक के बाद एक तीन गोलियां पत्नी पर दाग दीं। एक गोली सीने में और दो पेट में लगीं। गंभीर हालत में परिजन कानपुर अस्पताल लेकर भागे। चौबेपुर के पास मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर फौजी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी की तलाश और घटना में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी में जुट गई है। छिबरामऊ कोतवाली के हयातनगर गांव निवासी बीएसएफ जवान विनोद सिंह राठौर वर्तमान में असोम में तैनात है। 20 मई को वह एक माह की छुट्टी पर घर आया था। विनोद की पुत्री आंशी का मंगलवार को जन्मदिन था। इसे हर्षोल्लास से मनाया गया था। बुधवार को घर पर सत्यनारायण की कथा, शाम को कन्या भोज का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

 

हर्ष फायरिंग के लिए शराब के नशे में मांग रहा था पत्नी से पिस्टल

bsf soldier brutally killed his wife in kannauj
मां को आंखों के सामने मरता देख बदहवास हो गए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विनोद के छोटे भाई प्रमोद ने बताया कि कन्या भोज के बाद भाई ने जमकर शराब पी। रात करीब पौने दस बजे उसने पत्नी प्रतिभा (35) से हर्ष फायरिंग के लिए पिस्टल मांगी। भाभी ने पिस्टल देने से मना कर दिया। वह छत पर चली गईं। इस बात से विनोद भड़क गया। उसने किसी तरह पिस्टल ढूंढ ली। छत से उतरते समय सीढ़ियों पर ही पत्नी प्रतिभा पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां बरसा दीं।

एक गोली सीने में और दो पेट में लगीं। प्रमोद के मुताबिक गोलियों की आवाज सुनकर वह और मां मौके पर पहुंचे। विनोद के दोनों बच्चे आंशी (10) और यश (7) सहमे हुए थे। उन्होंने प्रतिभा को खून से लथपथ देखा तो होश उड़ गए। आनन-फानन में वाहन की व्यवस्था कर वह प्रतिभा को कानपुर ले जा रहे थे। चौबेपुर के पास प्रतिभा ने दम तोड़ दिया। वहां से गांव लौट आए।

 

एक महीने की छुट्टी पर आया था घर, मृतका के भाई ने लिखाई हत्या की रिपोर्ट

bsf soldier brutally killed his wife in kannauj
घटना के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस, लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रमोद ने प्रतिभा के मायके वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रतिभा के बड़े भाई औरैया जनपद के बेला थानाक्षेत्र के महू गांव निवासी मनोज सिंह सेंगर पुत्र अतिबल सिंह ने बहनोई विनोद सिंह राठौर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी होते ही छिबरामऊ क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय, छिबरामऊ कोतवाल बलराम मिश्रा, चौकी प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मृतका के परिजनों और उसके दोनों बच्चों से घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। लाइसेंसी पिस्टल की बरामदगी में भी पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed