{"_id":"5fc3b5c1348be73cf675b8f4","slug":"bsf-jawan-fell-from-the-train-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बीएसएफ जवान की ट्रेन से गिरकर मौत, ट्रैक किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बीएसएफ जवान की ट्रेन से गिरकर मौत, ट्रैक किनारे मिला शव
Sun, 29 Nov 2020 08:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Nov 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जैसलमेर में तैनात बीएसएफ जवान ओमकार नाथ यादव (45) की दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर अंबियापुर में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह तीन भाइयों में बीच के थे और छुट्टी लेकर घर देवरिया जा रहे थे।
अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी झींझक ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव गांव ले गए। देवरिया जिले के थाना मइल स्थित कसली गांव निवासी अदालत सिंह का मझला बेटा ओमकार नाथ यादव बीएसएफ में जवान था।
वह किसी ट्रेन से गांव जाने के लिए शुक्रवार की रात कानपुर आ रहा था। रूरा थाना के अंबियापुर गांव के पास देररात ट्रेन से वह गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। कीमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर अंबियापुर ने झींझक स्टेशन मास्टर को अवगत कराया।
विज्ञापन
जीआरपी चौकी झींझक को सूचना दी गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उनके पास से मिले पहचान पत्र व फोन से पहचान हुई। बाद में कानपुर में रहने वाले परिवार के राजाराम व चचेरे भाई अमित अन्य परिजनों के साथ पहुंचे और शव ले गए।
रविवार को जीआरपी चौकी प्रभारी झींझक राकेश पाल ने बताया कि बीएसएफ जवान की किसी ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। परिजन शव घर ले गए। इधर परिवारी आरोही सिंह ने बताया कि अनहोनी से मृतक बीएसएफ जवान की पत्नी पुष्पा, सत्रह वर्षीय बेटे शेषनाथ व 12 वर्षीय बेटी नेहा को गहरा सदमा लगा है। बताया कि मृतक का बड़ा भाई बृजेश प्राइवेट जॉब करता है, जबकि छोटा भाई अमरनाथ बीएसएफ जवान है।