{"_id":"5ba7da44867a55787b027cdb","slug":"bsf-jawan-brajesh-agnihotri-found-on-bus-stand-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर बैठा मिला लापता बीएसएफ जवान, बोला- कुछ पता नहीं कैसे यहां आ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड पर बैठा मिला लापता बीएसएफ जवान, बोला- कुछ पता नहीं कैसे यहां आ गया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 24 Sep 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
इटावाः राजस्थान के बाड़मेर से घर आते समय लापता हुआ बीएसएफ जवान ब्रजेश अग्निहोत्री रविवार को इटावा बस स्टैंड पर बैठा मिला। इटावा से आए फोन पर परिजनों को जानकारी मिली। इसके बाद परिजन किशनी क्षेत्र के गांव बघोनी से इटावा के लिए रवान हो गए। जवान ने बताया है कि उसे कुछ पता नहीं है कि वह यहां कैसे आ गया। उसे लग रहा है कि वह जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया था। उसका थैला और अन्य सामान भी गायब है।
विज्ञापन