{"_id":"5c62f3b3bdec220c0c321e74","slug":"bsc-student-dead-body-found-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन पहले लापता हुआ था बीएसी के छात्र की बेरहमी से हत्या, कनपटी में गोली और मिली शराब की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन पहले लापता हुआ था बीएसी के छात्र की बेरहमी से हत्या, कनपटी में गोली और मिली शराब की बोतल
Tue, 12 Feb 2019 09:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के शुक्लागंज में आठ फरवरी से लापता बीएससी के छात्र का शव मंगलवार को गंगा बैराज मार्ग किनारे तालाब में उतराता मिला। युवक की कनपटी पर गोली का निशान मिला है। एसपी, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच की।
छात्र की हत्या की गई या उसने खुदकुशी की इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने किसी से भी किसी प्रकार की रंजिश होने से इन्कार किया है।
उन्नाव शहर के इंद्रा नगर निवासी संजीव विमल (22) पुत्र सरजू प्रसाद उर्फ मुन्नू माखी स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएसएसी अंतिम वर्ष का छात्र था।

लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा
पिता तीन साल पहले कुवैत में नौकरी थे, वहां से आने के बाद प्रापर्र्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं। छात्र दो भाइयों में छोटा था। मृतक के पिता ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि आठ फरवरी को संजीव यह कह कर घर से निकला था, कि वह एक दोस्त के जन्मदिन पर जा रहा है, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसका फोन भी स्विचऑफ था।
परिजनों ने उसके दोस्तों के अलावा रिश्तेदारों के यहां जानकारी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। जिसपर उन्होंने दूसरे दिन उन्नाव सदर कोतवाली में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को गंगाघाट के खैरहा गैर एहतमाली गंगा बैराज मार्ग किनारे युवक का शव देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

छात्र की दाहिनी कनपटी पर गोली का निशान मिला है
घटना की जानकारी पर गंगाघाट कोतवाल हर प्रसाद अहिरवार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवा कर इस बात की जानकारी आलाधिकारियों को दी। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। एएसपी वीके पांडेय ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की गई। छात्र की दाहिनी कनपटी पर गोली का निशान मिला है। छात्र की हत्या की गई है या उसने खुदकुशी की। इन दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और स्थिति साफ होगी।
जिस स्थान पर युवक का शव पानी में उतराता मिला। उससे कुछ दूरी पर 312 बोर का तमंचा पुलिस ने बरामद किया है। तमंचे में कारतूस का खोखा फंसा हुआ था। साथ ही पुलिस को एक ऑडियो कैसेट भी घटना स्थल के पास से मिला है। कुछ दूरी पर शराब की एक बोतल भी मिली है। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद वस्तुओं को कब्जे में ले लिया है।