फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSA found death pit inside the school

बीएसए को विद्यालय के अंदर मिला मौत का गड्ढा

Fri, 22 Oct 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
BSA found death pit inside the school
प्राथमिक विद्यालय रेवां में परिसर के अंदर गहरे गड्ढ़े में भरा पानी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बीएसए ने गुरुवार को संदलपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रेवां का निरीक्षण किया। वहां बाउंड्रीवाल के अंदर परिसर में बड़े गड्ढे में पानी भरा मिला। इससे किसी भी दिन अनहोनी की आशंका है। बीएसए ने यह देख हैरत जताया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद उन्होंने संवलियन विद्यालय हिसावां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही अफसरों के निरीक्षण में उजागर हो रही है। बीएसए सुनील दत्त के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय रेवां बंद मिला। बाउंड्रीवाल टूटी होने से वह परिसर के अंदर गए तो वहां एक तालाबनुमा गड्ढा मिला। उसमें पानी भरा है। अगर खेल के दौरान बच्चे गिर जाए तो डूबने की आशंका है। विद्यालय में गंदगी मिली। इस पर हेड मास्टर विमल गुप्ता, जय प्रकाश, रानी पांडेय, प्रभात पांडेय का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया। इसी तरह से संवलियन विद्यालय हिसावां भी बंद मिला। विद्यालय के शौचालय गंदे मिले। परिसर में गंदगी मिली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बीएसए को बताया कि शिक्षक समय से स्कूल नहीं आते हैं। निर्धारित समय के पहले ही स्कूल बंद करके चले जाते हैं। इस पर बीएसए ने हेड मास्टर रामवीर यादव, सहायक शिक्षक सुभाष चंद्र, राजकुमार, संजय पाल, नरेश कुमार, कौशल किशोर, श्रद्धा मिश्रा का वेतन रोकने की कार्रवाई की। साथ ही दोनों विद्यालयों के सभी 16 शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए ने बताया कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रेवां विद्यालय परिसर का गड्ढा जल्द भराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रवृत्ति आवेदन को लेकर बैठक आज
कानपुर देहात। छात्रवृत्ति आवेदन के लिए आनलाइन फीडिंग में धीमी प्रगति से खफा सीडीओ सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करेंगे। कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 11:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इसमें प्रधानाचार्यों को छात्रवृत्ति से संबंधित सूचनाओं के साथ बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। यह जानकारी डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed