{"_id":"dd5dec9d7d8ac8c2d54afcdc92b66a10","slug":"bsa-and-beo-will-revive-education-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए व खंड शिक्षाधिकारी सुधारेंगे शिक्षण व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए व खंड शिक्षाधिकारी सुधारेंगे शिक्षण व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जनपद में बेसिक शिक्षाधिकारी सहित खंड शिक्षाधिकारियों ने
विज्ञापन
दो-दो विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था सुधारने का बीड़ा उठाया है।
उम्मीद जताई जा रही है कि इन विद्यालयों के माध्यम से शिक्षकाें को विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था व रखरखाव की प्रेरणा मिलेगी, जहां एक ओर सांसद, जिला स्तरीय अधिकारियों को गांवों का चयन कर विकास करने का जिम्मा सौंपा गया है।
वहीं शिक्षाधिकारियों की ओर से विद्यालयों को माडल रूप में प्रस्तुत करने का कार्य किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी महेंद्र कनौजिया ने बताया कि वह वह अन्य अधीनस्थ खंड शिक्षाधिकारियों ने दो-दो विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने समेत कमियों को दूर करने की घोषणा की है, जिनमें खंड शिक्षाधिकारी उन विद्यालयों में जाकर शिक्षण व्यवस्था, विद्यालय के रखरखाव व बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
बीएसए कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार कनौजिया ने मैथा के प्राथमिक विद्यालय के ककरमऊ व अकबरपुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम को गोद लिया है।
वहीं अकबरपुर खंड शिक्षाधिकारी अमर सिंह वर्मा ने अकबरपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जैनपुर व रुरवाहार, खंड शिक्षाधिकारी मैथा के जगदीश ने मैथा के बस्ता व दलपतपुर प्राथमिक विद्यालय, सरवनखेड़ा के खंड शिक्षाधिकारी शैलेंद्र उत्तम ने गोगूमऊ प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, खंड शिक्षाधिकारी अमरौधा के राजनारायण कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय मुरलीपुर व चौरा, खंड शिक्षाधिकारी मलासा अनीता शाह ने मीनापुर प्राथमिक विद्यालय व बेड़ामऊ का जूनियर विद्यालय, राजपुर खंड शिक्षाधिकारी विनय विश्वकर्मा ने पिटाकपुर का जूनियर विद्यालय व छोलापुर का प्राथमिक विद्यालय के अलावा डेरापुर क्षेत्र के ननथू व नंदपुर का जूनियर विद्यालय, संदलपुर के खंड शिक्षाधिकारी सुशील कमल ने प्राथमिक व जूनियर विद्यालय उड़नवापुर, झींझक के खंड शिक्षाधिकारी अमर सिंह वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय झींझक का प्रथम व द्वितीय एवं रसूलाबाद के खंड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार रावत ने प्राथमिक विद्यालय लालनिवादा व आलमपुर खेड़ा में विकास कराएंगे।