फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutal murder in fatehpur due to property dispute

'रिश्तों से रिसा खून' 'कटा गला, मुंह में निवाला, पास में रखी सब्जी-रोटी'... देख पत्नी के होश उड़ गए

Sun, 21 Oct 2018 08:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 Oct 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
brutal murder in fatehpur due to property dispute
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दशहरे का दिन था... मायके से दोपहर एक बजे भाई के साथ बाइक से ससुराल पहुंची महिला ने जब कमरे में कदम रखा और पति का शव देखा तो उसके होश उड़ गए। युवक का गला कटा और खून फैला था, पास में सब्जी-रोटी थाली में रखी थी, उसके मुंह में निवाला पड़ा था। घटना यूपी के फतेहपुर जिले की है जहां दशहरे के दिन दोपहर के वक्त घर में खाना खा रहे दीपक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पत्नी की तहरीर पर सगे भाइयाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर एसपी, एएसपी व फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। जायदाद के लिए भाइयों से खटास की बात सामने आई है।
विज्ञापन



गांव निवासी छोटेलाल (दिवंगत) पुलिस विभाग में दरोगा पद से रिटायर हुए थे। इन्हें ससुराल पड़ोस के गांव मदियाखेड़ा में संपत्ति मिली थी। कुछ खेत खरीदे भी थे। बिंदकी के छीपहटी मोहल्ले में एक घर खरीदा था। यहां तीन साल से बेटा दीपक कुमार (40) परिवार संग रहने लगा था। दीपक के दूसरे भाई विनोद, विनय, विकास, वीरेंद्र उर्फ विनेश मदियाखेड़ा में रहते हैं। दीपक गुजरात में धागा फैक्ट्री में नौकरी करता था। त्योहार पर दस अक्टूबर को वापस आया था।
विज्ञापन

कमरे में पहुंची तो उसके होश फाख्ता हो गए...

brutal murder in fatehpur due to property dispute
रोते बिलखते परिजनों से पूछताछ करती पुलिस   - फोटो : अमर उजाला
दीपक की पत्नी गीता देवी चचेरी बहन गुड़िया के घर सदर कोतवाली क्षेत्र के आधारपुर में मुंडन संस्कार में शामिल होने मंगलवार को चली गई थी। बहन के घर से बाद में वह मायके बिंदकी के जनता गांव पहुंच गई थी। मायके से शुक्रवार दोपहर एक बजे भाई सुशील के साथ बाइक से छीपहटी पहुंची। घर के  बाहर का दरवाजा खुला था। कमरे में पहुंची तो उसके होश फाख्ता हो गए। पति का गला कटा और खून फैला था। पास में सब्जी-रोटी थाली में रखी थी। उसके मुंह में निवाला पड़ा था। गीता देवी ने परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाया है।

उसका कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रहे थे। पति से इसे लेकर विवाद भी हुआ था। उसे शक है कि इसी के चलते भाइयों ने पति की हत्या की है। सूचना पर एसपी राहुल राज, एएसपी विनोद कुमार और सीओ अभिषेक तिवारी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर खून के नमूने लिए। सीओ ने बताया कि गीता की तहरीर पर विनय और विनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ चल रही है। फिलहाल जमीन-जायदाद का विवाद ही सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed