फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bruceella's disease like TB from drinking milk of cow and buffalo

गाय-भैंस का कच्चा दूध पीने से टीबी जैसा ब्रुसैला रोग, सांस फूले और लाल चकत्ते आएं तो हो जाएं सावधान

Thu, 18 Apr 2019 10:46 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
Bruceella's disease like TB from drinking milk of cow and buffalo
डेमो
जिन लोगों को गाय, भैंस, बकरी का ताजा कच्चा दूध पीने की आदत है, वे जान लें कि उन्हें टीबी जैसा घातक रोग ब्रुसेला हो सकता है। दूध तभी पिएं जब इसे कायदे से उबाल लें। इसके साथ ही अगर हल्का बुखार लगातार आता रहे तो इसे भी हल्के में न लें। बुखार आना किसी संक्रमण की ओर शरीर का इशारा है। इस पर सावधानी बरतें। यह बात इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिसनर्श के रिफ्रेशर कोर्स के चौथे दिन हरियाणा से आए डॉ. ध्रुव चौधरी ने बताई।
विज्ञापन


कानपुर में मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित रिफ्रेशर कोर्स में डॉ. चौधरी ने बताया कि मच्छर से जीका वायरस फीवर के अलावा वेस्ट नाइल फीवर, रिफ्ट वैली फीवर होने लगा है। इससे दिमागी बुखार होता है। 80 फीसदी बीमारियां जो आज इंसानों में फैली हैं, उनकी उत्पत्ति पशुओं से है।
विज्ञापन


डॉ. चौधरी ने बताया कि आमतौर पर छोटी जांचों से ही बुखार का कारण पता चल जाता है लेकिन किसी बुखार का कारण पता नहीं चल रहा तो उसके लिए सेकेंडरी जांचें करानी पड़ती हैं। खून की कमी एनीमिया और स्त्री रोगों में भी बुखार रहता है। इसके अलावा एचआईवी संक्रमण, टीबी और कैंसर में भी रोगी को हल्का बुखार रहता है। इस मौके पर डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ. राजीव कक्कड़ और डॉ. आरके लुंबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed