फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother of Minister of State in BJP government took SP's membership in

यूपी: भाजपा सरकार में राज्यमंत्री के भाई ने ली सपा की सदस्यता, मंत्री बोले नहीं है जानकारी

Tue, 27 Oct 2020 10:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Brother of Minister of State in BJP government took SP's membership in
सपा में शामिल हुए कई नेता - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा के इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अजीत पाल के भाई कैप्टन इंदर पाल ने मंगलवार को सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। फोन पर हुई बातचीत में इंदर पाल ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


उनसे जुड़े लोग लगातार अपमानित हो रहे थे। पिता के साथ काम करने वाले उनके साथी भी उपेक्षित थे। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल का 21 जुलाई 2017 को बीमारी के चलते निधन हो गया था। राजनीतिक विरासत संभालने को लेकर परिवार में खींचतान की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


भाजपा ने उनके छोटे बेटे डेनमार्क में केमिकल इंजीनियर अजीत पाल को उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। वह जीत कर विधायक बने तो उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया। बता दें कि मथुरा प्रसाद पाल के निधन के बाद टिकट को लेकर कैप्टन इंदर पाल व छोटे भाई अजीत पाल के बीच काफी खींचतान हुई थी। अंत में अजीत को टिकट मिलने पर इंदर पाल खामोश हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन इंदर पाल ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वह पिता के साथ रहकर उनका साथ देने वालों की पहचान की थी। भाई राज्यमंत्री अजीत पाल पिता के साथ मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को पहचान नहीं रहे हैं। उन्होंने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ जनता के बीच जाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने भरोसा पार्टी पदाधिकारियों को दिया। 

कैप्टन इंदर पाल (भाई) के सपा में शामिल होने की जानकारी नहीं है। कोई पारिवारिक मतभेद भी नहीं है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार में लगा हूं।
अजीत पाल, राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी व सिकंदरा विधायक

लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने कैप्टन इंदर पाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। उनके पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी में आने वाले हर कार्यकर्ता का पूरा सम्मान है।
प्रमोद यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed