फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother killed brother in mahoba

बस इस बात से इंकार करने पर भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, बोला...कई बार कहा फिर भी नहीं सुना

Tue, 19 Mar 2019 09:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
brother killed brother in mahoba
डेमो - फोटो : गूगल
महोबा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नयापुरा बंधनवार्ड में शराब और गांजा न छोड़ने से परेशान बड़े भाई ने छोटे भाई की सरिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर दो माह पहले जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट मृतक के चाचा ने कोतवाली महोबा में दर्ज कराई है। नयापुरा बंधानवार्ड निवासी किशोरी (55) पुत्र फुल्ली ढीमर गांजा और शराब का लती था। गांजे और शराब के लिए पैसे का इंतजाम न होने पर करीब 30 साल पहले 18 साल की आयु में उसने मोहल्ले की ही एक वृद्ध महिला के हाथ के सोने के कंगन उतारने का प्रयास किया था, विरोध करने पर किशोरी ने वृद्धा के सिर पर ईंटों से हमलाकर दिया था और कंगन लूटकर भाग गया था।
विज्ञापन


 

30 साल की सजा काट कर घर लौटा था भाई

वृद्धा की हत्या के मामले में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पिता की मौत के बाद किशोरी की पैरवी नहीं हो सकी। जिससे वह पूरी सजा काटकर 30 साल बाद घर लौटा है। जेल में हर पल नशे का पछतावा करता रहा और पूरी तरह शराब, गांजा छोड़ दिया। 

किशोरी के जेल से लौटने के बाद उसका छोटा भाई ग्यासी ढीमर पुत्र फुल्ली ढीमर गांजा और शराब लती हो गया था। किशोरी ने अपने छोटे भाई को शराब और गांजा छोड़ने के लिए मना किया लेकिन उसने एक नहीं मानी। कई बार मोहल्ले के लोगों को भी किशोरी ने एकत्र कर उसे समझाने का प्रयास कराया। लेकिन उसने नहीं सुनी।

आए दिन शराब पीकर उपद्रव करने से भाई भी आजिज आ चुका था। सोमवार की रात को ग्यासी ने शराब पीकर जमकर उपद्रव किया। किशोरी ने काफी समझाया और धमकी दी लेकिन उसने एक नहीं मानी और किशोरी से गालीगलौज करने लगा। इससे नाराज होकर किशोरी ने उस पर सरिये से प्रहार कर दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के चाचा कल्लू ने घटना की रिपोर्ट भतीजे किशोरी के खिलाफ दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed