फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother-in-law and sister-in-law relationship spotted

रिश्ते को किया कलंकित, देवर ने भाभी से किया कुकृत्य

Tue, 21 Nov 2017 09:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Nov 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
brother-in-law and sister-in-law relationship spotted
डेमो पिक

कहा जाता है कि भाभी मां समान होती है लेकिन क्या हो जब इस रिश्ते की मर्यादा टूट जाए, जब शर्मशार करने वाली घटना सामने आए। ऐसा ही कुछ हुआ है औरेया जिले के अजीतमल में।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर जबरन कमरे में बंद करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


एक गांव निवासी विधवा महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि छह नवंबर को घर में घुसकर उसके ससुर, सास व देवर ने उसे बेवजह मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जब उसने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो सभी लोग चले गए। इसके बाद देवर आ गया और उसने फिर से उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन



उसे कमरे में बंद कर दिया और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह जब शिकायत करने के लिए आई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आज वह किसी तरह निकलकर कोतवाली आई है।



पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों पर मारपीट व देवर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed