{"_id":"5d890f108ebc3e93c02b045a","slug":"broken-coupling-on-jhansi-kanpur-railway-track-freight-train-divided-into-two-parts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर टूटी कपलिंग, मालगाड़ी दो भागों में बंटी, एक घंटे बाधित रहा ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर टूटी कपलिंग, मालगाड़ी दो भागों में बंटी, एक घंटे बाधित रहा ट्रैक
Tue, 24 Sep 2019 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
जालौन में कानपुर की ओर से कोयला लादकर ललितपुर जा रही मालगाड़ी उरई स्टेशन के पास ओवरब्रिज के पास कपलिंग खुलने से दो भागों में बंट गई। जैसे ही उरई स्टेशन के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। तत्काल इंजीनियरिंग व आपरेटिंग विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कपलिंग को जोड़ा। इसके चलते मालगाड़ी एक घंटे से ज्यादा खड़ी रही।
झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर सोमवार शाम 6.12 बजे कानपुर की ओर से कोयला लादकर ललितपुर जा रही मालगाड़ी उरई रेलवे यार्ड के ओवरब्रिज के पास कंपलिंग खुलने से दो भागों में बंट गई। 58 रैंक की इस मालगाड़ी के 13 डिब्बे एक तरफ और 45 एक तरफ रह गए। जैसे ही मालगाड़ी के गार्ड ब्रजमोहन व चालक राकेश चंद्रा को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर एपी वर्मा को अवगत कराया। इससे हड़कंप मच गया।

उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को सूचित कर आपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों को मौके पर जाकर कपलिंग ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कपलिंग को जोड़ा, तब कहीं जाकर ट्रेन शाम सात बजकर दस मिनट पर आगे को रवाना हुई। इसके कारण मुजफ्फरपुर से सूरत जाने वाले 19054 अवध एक्सप्रेस एक घंटे तक उरई स्टेशन के होम सिग्नल के पास खड़ी रही।
ट्रेन के चपेट में आए अन्ना मवेशी
गोरखपुर से पनवेल जाने वाली ट्रेन नंबर 15065 पनवेल एक्सप्रेस के सामने अन्ना मवेशी का झुंड आ गया। जब तक ट्रेन चालक ने ट्रेन रोकी तब तक चार मवेशियों की कटकर मौत हो गई। इसके चलते 15 मिनट ट्रेन खड़ी रही। रविवार की देर शाम 7.45 बजे जैसे ही पनवेल एक्सप्रेस झांसी की ओर रवाना हुई, तभी रेलवे क्रासिंग नंबर 181 अजनारी रेलवे क्रासिंग पर अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया।
जब तक ट्रेन चालक एसके द्विवेदी ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, तब तक चार मवेशी इंजन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। इसके चलते ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही। बाद में इंजन में फंसे मवेशियों को बाहर निकाला गया। तब कहीं ट्रेन आगे बढ़ सकी।