फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bridegroom denies marriage

'जमीन के भूखे' दूल्हे ने शादी से किया इनकार, फिर हुआ ये सब

Fri, 27 Jul 2018 08:03 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 27 Jul 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
Bridegroom denies marriage
डेमो पिक
यूपी में इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र में सगाई में तीन लाख रुपये, सोने की जंजीर व अंगूठी लेने के बाद फैक्ट्री लगाने के लिए खेत न मिलने पर लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। शुक्रवार देर शाम तक थाने में दोनों पक्ष के लोग समझौता करने में लगे हुए थे। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने थाना में तहरीर देकर पुत्री की तय शादी तोड़े जाने का आरोप लगाया। बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी क्षेत्र के खानपुरा कुशना गांव में तय की थी। 25 अप्रैल को सगाई हुई थी।  साथ ही शादी के लिए जुलाई का महीना तय किया था। मांग के अनुसार उसने तीन लाख, सोने की जंजीर व एक अंगूठी सगाई में दी थी। 
विज्ञापन


सगाई के बाद लड़के के पिता दबाव डालने लगे कि भरथना-इटावा रोड के किनारे स्थित खेत उसे दे दें। उसमें वह फैक्ट्री डालेंगे। लड़की के पिता ने यह देने से इंकार कर दिया तो लड़के के पिता ने शादी के पहले दहेज में खेत, एक कार व बाइक की मांग कर दी। साथ ही कहा कि ये सब न देने पर रिश्ता नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शर्त न मानने पर शादी नहीं करेगा

Bridegroom denies marriage
डेमो पिक
पीड़ित ने बताया कि लड़के की शादी मैनपुरी से चोरी छिपे तय कर ली गई है। जानकारी मिलने पर वह 17 जुलाई को लड़के के पिता के के यहां पहुंचा। इस लड़के के पिता ने कहा कि शर्त न मानने पर वह अब उसके यहां शादी नहीं करेगा।

पीड़ित ने नगद रुपये व जेवर वापस मांगे तो विपक्षी उत्तेजित हो गए और अभद्रता करके भगा दिया। साथ ही जानमाल की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाना पुलिस से नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed