फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bride turned down marriage

शादी वाली रात ‘दुल्हन का कारनामा’ देख सभी हैरान

Wed, 07 Jun 2017 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
bride turned down marriage
डेमो पिक
शादी रस्में पूरी होने ही वाली थीं कि अचानक दुल्हन का पारा हाई हो गया। घरवालों को जब इसकी वजह पता चली तो वो भी बारातियों पर उबल बैठे। इसके बाद जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। मामला यूपी के कानपुर देहात का है।   
विज्ञापन

कानपुर देहात गजनेर कस्बे मे सोमवार की रात शादी समारोह में चढ़ावे का जेवर न लाने पर कन्या के घरातियो ने दूल्हे के फेरे कराए बगैर दुल्हन ही बारात लौटा दी। गजनेर निवासी नरेंद्र कुरील का दामाद दिनेश कुमार पुलिस विभाग में तैनात है। दिनेश कुमार ने अपनी साली रुबी उर्फ रागिनी का विवाह सहकर्मी नया चौक परेड कानपुर निवासी सिपाही के पुत्र से तय करवाई था। गजनेर कस्बे में सोमवार रात तय तिथि पर कानपुर से गांव आई बारात का स्वागत, जयमाल का कार्यक्रम धूमधाम से किया गया और परंपरागत तरीके से रस्म अदा होने लगे।  

विज्ञापन

महिलाओं में कानाफूसी होने लगी

bride turned down marriage
डेमो पिक
बरात में आई महिलाएं भी चढ़ावे के समय आंगन में साथ बैठी थीं। इस दौरान कन्या पक्ष की महिलाओं में कानाफूसी होने लगी। कुछ देर बाद हुई रस्मों के दौरान चढ़ावे में सोने की कंगन की जगह प्लास्टिक के कंगन रखे गए अन्य कोई जेवर न होने से कन्या पक्ष भड़क उठा और जेवर न लाने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। वर पक्ष की महिलाओं ने कहा कि उनके यहां चढ़ावे में जेवर ले जाने का रिवाज नहीं है। इस पर  कन्या पक्ष की महिलाओं ने विरोध किया। इस पर कन्या पक्ष की महिलाओं की पूछताछ पर युवक दूसरी जाति के होने की बात पता चली।  इस पर दुल्हन भी भड़क गई , जेवर न लाने की बात कह उसने शादी से इंकार कर दिया। जबकि, दुल्हन के पिता ने वर पक्ष के गैर जाति के होने की बात कही। दोनाें पक्षों में घंटों चली पंचायत के बाद वर पक्ष ने कन्या पक्ष को दो लाख रुपये दिए। इसके बाद बारात बिन दुल्हन के लौट गई।
 

रात भर बहस का दौर चलता रहा

bride turned down marriage
डेमो पिक
दोनों पक्षों के बीच रात भर बहस का दौर चलता रहा। मध्यस्थता करने वाले नरेंद्र के अनुसार उसके समझाने पर भी ससुर नहीं माने। लोगों ने भी दुल्हन को काफी समझाया पर वह अपनी बात पर अड़ी रही। इधर, मामला बिगड़ता देख कई बाराती सवारियों से अपने घरों को निकल गए। इसके बाद पंचायत शुरू हो गई। वर पक्ष से  शादी में अबतक के हुए खर्च की धनराशि मिलने की बात कही, इसके बाद बारात बिना दुल्हन बैरंग लौट गई। एसओ रविंद्र तिवारी ने बताया कि किसी ने सूचना नहीं दी थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed