बुलेट की मांग पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना जालौन के माधौगढ़ कस्बा की है। मंगलवार काे गांव में एक बरात अाई। शादी की रस्माें के दाैरान दूल्हे ने लड़की के पिता से बुलेट माेटर साइकिल की मांग रखी। दुल्हन काे जैेसे ही वर पक्ष की इस मांग का पता चला उसने यह कहते हुये शादी से इंकार कर दिया जहां दौलत की पूजा हाे वहां सम्मान नहीं मिलेगा।
सुषमा ने मुंबई के एक काॅलेज से एमकाम की पढ़ाई पूरी की है। जब शादी के लिये प्रस्ताव अाया था ताे सुषमा ने यह साेच कर हां किया था कि परिवार अच्छा है। उसका जीवन वहां खुशी के साथ बीतेगा पर जब शादी से पहले ही दूल्हे ने दहेज की मांग की ताे उसे लगा कि ये वाे परिवार नहीं है जहां उसे बहू बनके जाना है।
सुषमा ने शादी से इंकार करते हुए कहा कि जहां ऐसे दहेज लोभी बसते हो और उनके यहां सिर्फ रुपयों की पूजा होती हो वहां पर बहुओं को सम्मान नहीं मिलता है। ऐसी जगह कतई शादी नहीं करेगी।
पिता ने उसे इतना पढ़ाया लिखाया कि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकती है। इसके लिए उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। आज कि शिक्षित दौर में भी दहेज का लोभ वह बर्दाश्त नहीं कर सकती।
गांव वालों को बेटी सुषमा पर गर्व है। उसने इतना सहासिक कदम उठाते हुये शादी करने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि सुषमा ने साहस दिखाते हुए शादी से इनकार किया है। ऐसे में दहेज लोभियों को सबक मिलेगी।