फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride denied to marry Seeing Fake jewelry and three other stories

टूट गए ये चार रिश्ते, कहीं दुल्हन ने किया इंकार तो कहीं दूल्हे की हुई धुनाई, यहां तो हद ही हो गई

Thu, 09 May 2019 06:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 May 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Bride denied to marry Seeing Fake jewelry  and three other stories
डेमो पिक
यूपी के औरैया, इटावा फर्रुखाबाद और उन्नाव जिले में अलग-अलग वजह से चार रिश्ते टूट गए। कहीं दूल्हे ने इंकार किया तो कहीं दुल्हन ने सीधे शब्दों में कहा मैं इससे शादी नहीं कर सकती। इतना ही नहीं दूल्हे पक्ष की धोखेबाजी देख एक जगह तो ऐसा बवाल हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन



1ः औरैया जिले के गांव पैगूपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता गांव बीलपुर के युवक से तय किया था। मंगलवार को बरात आई। जयमाल के दौरान दुल्हन स्टेज पर गश खाकर गिर पड़ी। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन


दूल्हे ने दुल्हन के बीमार होने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया और बारात ले जाने लगा। दुल्हन के परिजनों, ग्रामीणों ने बहुत समझाया कि गर्मी के चलते दुल्हन बीमार हुई है। बीमारी जैसी कोई बात नहीं है, लेकिन दूल्हा अपनी बात पर अड़ा रहा और बरात वापस ले गया। उधर, दुल्हन को लेकर परिजन घर पहुंचे। दुल्हन के परिजन दूल्हे के घरवालों से लगातार फोन पर संपर्क बनाए हुए हैं और बरात दोबारा लाने की मांग कर रहे हैं। उधर, दूल्हे के पिता ने बताया कि अभी उनकी लड़की पक्ष से बातचीत चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन ने कहा- अभी ऐसी मानसिकता है तो आगे ना जाने उसके साथ क्या करेंगे

2ः इटावा में गांव नगला जवाहर निवासी एक ग्रामीण ने अपनी पुत्री की शादी फिरोजाबाद जिले के गांव खिरिया निवासी युवक के साथ तय की थी। मंगलवार शाम वर पक्ष के लोग बरात लेकर नगला जवाहर पहुंचे।

जयमाल के बाद चढ़ावे की रस्म के दौरान कपड़े व अन्य सामान को देखकर दुल्हन व परिवार के लोगों ने नाराजगी जताई। इस पर दोनों पक्षों में दहेज को लेकर कहासुनी होने लगी। यह देखकर दुल्हन बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां दो घंटे के बाद उसे होश आया। इसके बाद दुल्हन ने विवाह से इंकार कर दिया।

दुल्हन का कहना था कि वर पक्ष की दहेज को लेकर अभी ऐसी मानसिकता है तो आगे ना जाने उसके साथ क्या करेंगे। दुल्हन का कहना था कि वह बिना मां के पली-बढ़ी है। उसके पिता ने एक बीघा खेत बेच कर रिश्ता तय किया था। सारी बातें पहले ही तीन लाख पचास हजार में तय हुई थीं। फिर भी जयमाल के बाद दूल्हा व उसके भाई ने दो लाख की अलग से डिमांड की। इस उसके गरीब पिता नहीं दे सकते थे।  
इसके बाद मध्यस्थता कर रहे व्यक्ति ने दुल्हन को समझाया, पर वो नहीं मानी और अपने फैसले पर अड़ी रही।  बाद में वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से दहेज का सामान वापस करने को कहा। इस पर क्षेत्र के लोगों ने मध्यस्थता शुरू की। प्रभारी निरीक्षक बसरेहर मुकेश चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।

 

कुर्सियां व डंडे उठाकर लड़की के पिता व रिश्तेदारों को पीटना शुरू कर दिया

3ः उन्नाव में अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। द्वारचार के दौरान बराती खाना खा रहे थे। इसी बीच दूल्हे के पिता ने दहेज को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया। इतने में नशे में धुत बराती भी खाना छोड़ कर मौके पर पहुंच गए और कुर्सियां व डंडे उठाकर लड़की के पिता व रिश्तेदारों को मारना पीटना शुरू कर दिया।

लड़की के पिता ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस पहुंचते ही दूल्हे पक्ष के पिता, रिश्तेदार व कुछ बराती बरात लेकर जाने लगे। यह देख लड़की पक्ष के रिश्तेदारों ने दूल्हे को कमरे में बंद कर लिया, अन्य बराती लौट गए। सुबह तक लड़की के पिता वर पक्ष के पिता को सुलह समझौता के लिए बुलाते रहे।

दोपहर तक कोई भी कोई भी समझौता नहीं हो सका। मामला अचलगंज थाने पहुंचा तो एसओ ने दूल्हे के पिता से बात की। कार्रवाई की घुड़की पर दूल्हे का पिता बैकफुट पर आया। हालांकि वह खुद तो मौके पर नहीं पहुंचा लेकिन रिश्तेदारों को भेजा। यहां पर समझौता होने के बाद बुधवार शाम 5 बजे भांवरे पड़ सकी। इसके बाद दुल्हन ससुराल के लिए विदा हुई। 

 

दूल्हा सहित उसके परिजनों की धुनाई कर दी

4ः फर्रुखाबाद में मोहल्ला श्याम नगर निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी मंगलवार की रात मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में थी। बरात हिमाचल प्रदेश के सोनल जिले के गांव नालागढ़ से आई थी। जयमाल के बाद चढ़ावे का जेवर मंगाया गया।

दूल्हा पक्ष की ओर से लाए गए आर्टीफिसियल जेवर देख दुल्हन के परिजन भड़क गए। बात बढ़ने पर गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित उसके परिजनों की धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

पुलिस के वापस जाते ही फिर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दूल्हा, उसके पिता, भाई, व बहन घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया। बाद में दोनों पक्षों में शादी न करने पर समझौता हुआ और बिना दुल्हन के बरात लौट गई। वहीं कन्नौज जिले में एक दुल्हन ने दूल्हे के पैरों पर नजर पड़ते ही शादी करने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि उसके पैर में दिक्कत थी जिसे देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और बरात लौट गई।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed