{"_id":"5d0385068ebc3e3e5c28cbb2","slug":"bride-denied-to-marry-in-kannauj-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की एक झलक पाने को सभी बेताब थे, वो स्टेज पर आई तो दूल्हा गिर पड़ा, फिर टूट गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की एक झलक पाने को सभी बेताब थे, वो स्टेज पर आई तो दूल्हा गिर पड़ा, फिर टूट गई शादी
Fri, 14 Jun 2019 04:59 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 14 Jun 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयमाल का समय था। दूल्हा स्टेज पर आ चुका था। घरातियों और बरातियों से जयमाल का स्टेज और सामने वाली कुर्सियां खचाखच भरी थीं। इसी बीच दुल्हन को उसकी सहेलियां और परिवार की लड़कियां लेकर आती हैं। दुल्हन की एक झलक पाने के लिए सभी बेताब थे। दुल्हन स्टेज पर आकर दूल्हे के पास वाली सिंहासननुमा कुर्सी पर बैठ जाती है। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। घटना यूपी के कन्नौज जिले के तालग्राम थानाक्षेत्र की है।
विज्ञापन
दूल्हा अपने दोस्तों के साथ दुल्हन का इंतजार कर रहा था
तालग्राम थाना इलाके के एक गांव में फर्रुखाबाद जिले के सौंसापुर निवासी नरेंद्र सिंह गौतम पुत्र रामऔतार गौतम बरात लेकर पहुंचे थे। लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया। द्वारचार के बाद जयमाल स्टेज पर दूल्हा अपने दोस्तों के साथ दुल्हन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वरमाला लेकर दुल्हन स्टेज पर पहुंची
सहेलियों के साथ वरमाला लेकर दुल्हन स्टेज पर पहुंची तो दूल्हा नशे की हालत में लड़खड़ा कर गिर गया। इस पर दुल्हन जयमाल डालने से इंकार कर स्टेज से चली गई। उसने शादी से इंकार कर दिया। लड़की को मनाने के लिए रिश्तेदारों की पंचायत हुई जोकि गुरुवार सुबह तक चली।
दोनों पक्षों में विवाद होने लगा, नौबत झगड़े की आ गई
लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इस बीच दोनों पक्षों में विवाद होने लगा, नौबत झगड़े की आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया। बरात बिना दुल्हन के लौट गई। चौकी प्रभारी अमोलर महेंद्र सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना पर मौके पर पहुंचे तो बरात जा चुकी थी।