{"_id":"66acab6d621af94f5d0b4a42","slug":"boyfriend-slaps-girlfriend-for-refusing-to-marry-him-is-harassing-her-by-sending-messages-report-filed-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शादी से इन्कार पर प्रेमी ने प्रेमिका को जड़े थप्पड़, मैसेज भेज कर रहा है परेशान, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शादी से इन्कार पर प्रेमी ने प्रेमिका को जड़े थप्पड़, मैसेज भेज कर रहा है परेशान, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 02 Aug 2024 03:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:19 PM IST
सार
Kanpur News: पीड़िता ने कहा कि रास्ते में आरोपी बाइक से आया और रोककर गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसे थप्पड़ मारे और छेड़छाड़ की। रोकने का प्रयास किया, तो धमकाया कि अगर शादी नहीं की तो इसी तरह से बेइज्जत करते रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में शादी से इन्कार और बात न करने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को बीच राह में रोककर थप्पड़ मारे और छेड़छाड़ करते हुए बेइज्जत कर बर्बाद करने की धमकी दी। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नौबस्ता क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि पहले उसकी दूर के रिश्तेदार से बातचीत होती थी। बातचीत शुरू होने के कुछ समय बाद युवक का आचरण ठीक न लगने पर उसने बातचीत कम कर दी। युवक ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो उसने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
20 जून को वह मंदिर जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी बाइक से आया और रोककर गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसे थप्पड़ मारे और छेड़छाड़ की। रोकने का प्रयास किया, तो धमकाया कि अगर शादी नहीं की तो इसी तरह से बेइज्जत करते रहेगा। साथ ही परिवार को जान से मार देगा। इतना ही नहीं तब से युवक लगातार अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन